Search

 
 
 

हजारीबाग : पति मनीष जायसवाल के पक्ष में निशा जायसवाल ने झोंकी ताकत

 
बहन लूना और देवरानी ट्विंकल ने भी किया चुनाव प्रचार Hazaribagh:  हाजरीबाग लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल मैदान में उतर गई हैं. निशा जायसवाल ने गुरुवार को बरही और चौपारण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तो शुक्रवार को जायसवाल की बहन लूना जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाई. निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतदाताओं से संपर्क साधा. उनके साथ विशेषरूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सत्यभामा जिला मंत्री मनोरमा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रानी शुक्ला, कंचन शर्मा, इंदु देवी और विष्णुगढ़ पश्चिम की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी सहित निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल आदि शामिल रही. इसे भी पढ़ें-अत्याचार">https://lagatar.in/support-the-fight-against-atrocities-4-news-from-giridih-including-kalpana-soren-ii/">अत्याचार

के खिलाफ लड़ाई में साथ दें : कल्पना सोरेन II समेत गिरिडीह की 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही