Search

 
 
 

हजारीबाग : तीन दिनों से लापता युवक का सुराग नहीं

 
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित इचाक प्रखंड की नावाडीह पंचायत के चंपानगर निवासी राजीव कुमार उपाध्याय (35 वर्ष) पिछले तीन दिनों से लापता है. वह स्व. नंदकिशोर उपाध्याय का बेटा है. उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने इचाक थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. इधर सोशल मीडिया के जरिए भी तलाश की जा रही है. लापता युवक के साढ़ू पवन चौबे ने बताया कि राजीव तीन दिन पहले मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था और मोबाइल भी अपने घर में ही छोड़ दिया था. न ही उसका किसी से कोई विवाद हुआ था और न उसकी किसी से दुश्मनी थी. पहले वह रांची की एक कंपनी में काम करता था. काम छोड़ने के बाद करीब डेढ़ माह से गांव पर ही रह रहा था. घर में पत्नी और दो बच्चे हैं जानकारी मिलने पर परिजनों ने मोबाइल नंबर : 8789949102, 8987667769 या 8757763888 पर सूचना देने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mou-signed-between-sona-devi-university-and-cofed/">घाटशिला

: सोना देवी विश्वविद्यालय और कॉफ्फेड के बीच हुआ एमओयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही