Search

 
 
 

हजारीबाग : एक सप्ताह में लाइसेंसी बंदूक को जमा करने का नोटिस

 
Hazaribagh: जिले में चुनाव और रामनवमी को देखते हुए सभी लाइसेंसी बंदूकधारियों को नोटिस दिया गया है. उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपने नजदीकी थाना में हथियार जमा करना है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिले में लगभग 976 लाइसेंस के बंदूक हैं. जिसमें राइफल, पिस्टल और बंदूक शामिल है. यह आंकड़ा आर्म्स कार्यालय का है. बता दें कि जिले में सुरक्षा को लेकर लोगों को लाइसेंस दिया गया है. इसमें कई लाइसेंसधारी गार्ड की ड्यूटी करते हैं. इसके अलावा प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों की सुरक्षा में भी तैनात रहते हैं. इस संबंध में आर्म्स मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में 979 लाइसेंस जारी है. जिसमें पिस्टल, राइफल और बंदूक शामिल है. सभी को लाइसेंसधारियों को नोटिस भेजा गया है. अब तक 910 लाइसेंसी बंदूक जमा हो चुके हैं. कुछ लाइसेंसी बंदूकधारियों को सुरक्षा कारणों से छूट दी गई है. वह अपने हथियार लेकर गार्ड की ड्यूटी करते हैं. लेकिन उन्हें भी समय-समय पर अपने लाइसेंसी बंदूक का हिसाब देना होता है. इसे भी पढ़ें-वॉल">https://lagatar.in/wall-street-journal-report-iran-can-attack-israel-in-24-48-hours/">वॉल

स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट : ईरान 24-48 घंटे में इजरायल पर हमला कर सकता है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही