Search

 
 
 

हजारीबाग : अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगा रागी का लड्डू

 
सांसद जयंत सिन्हा ने ‘शुभम संदेश’ की टीम को दी जानकारी मन की बात में जयंत सिन्हा को तीन बातों ने किया प्रभावित Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगा. मन की बात कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स की चर्चा की. मन की बात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने ‘शुभम संदेश’ से बात करते हुए कहा कि हजारीबाग में फीडिंग इंडिया के तहत कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके तहत रागी का लड्डू बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण किया जाएगा. आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को लड्डू दिया जाएगा ताकि उनमें पोषण की कमी नहीं हो. रागी के लड्डू के जरिए हजारीबाग में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा. हजारीबाग के सांसद सह संसदीय समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को हम लोग मजबूती देंगे. अगर छोटे बच्चों को रागी के लड्डू मिलेंगे, तो उन्हें पोषक तत्व मिल जाएगा. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/winner-of-outdoor-skating-open-championship-honored-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में आउटडोर स्केटिंग ओपन चैंपियनशिप के विजेता सम्मानित

वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तौर पर मना रही है पूरी दुनिया

साल 2023 के पहले दिन के आगाज के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत ने 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पेश किया था, जिसका 72 देशों ने समर्थन किया. उसके बाद 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को मिलेट्स का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया था. साल 2023 को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तौर पर मना रही है. भारत में भी मिलेट ईयर की तर्ज पर कई आयोजन किए जा रहे हैं. कई राज्यों में मिलेट का उत्पादन बढ़ाने की कवायद चल रही है. इसे भी पढ़ें: क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-second-t20-match-against-new-zealand-in-lucknow-do-or-die-match-for-india/">क्रिकेट

: लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच, भारत के लिए ‘करो या मरो” का मुकाबला

मन की बात में पीएम मोदी की इन बातों से प्रभावित हुए सांसद

सांसद ने आम जनता के साथ जादो बाबू चौक बॉडम बाजार में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम टीवी के जरिए देखा. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई. सांसद ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी हम लोगों को प्रधानमंत्री से नई सीख मिली है. प्रधानमंत्री ने तो कई मुद्दों पर हम लोगों को संबोधित किया, लेकिन उन्हें तीन बातें सबसे अधिक प्रभावित की हैं. पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के बारे में जो उन्होंने जानकारी दी कि सबसे अधिक पेटेंट अब हो रहा है. जयंत सिन्हा ने कहा कि वह भी एक इंजीनियर हैं. जब इंजीनियर की बात आती है, तो उन्हें बेहद खुशी होती है. यह उनके लिए खुशी की बात है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेहतर काम कर रहा है और मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसकी चर्चा की है. दूसरा कश्मीर स्वर्ग की तरह सुंदर लग रहा है. यह हर एक व्यक्ति को आकर्षित कर रहा है. प्रकृति ने कश्मीर को सजाया है. पीएम मोदी ने इसकी भी चर्चा की है, यह भी बेहद खुशी की बात है. वहीं उन्होंने कहा कि तीसरी महत्वपूर्ण बात उन्होंने इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स पर चर्चा की. उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है कि हम लोगों को अब मोटे अनाज को बढ़ावा देना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही