Search

 
 
 

हजारीबाग : अब छात्राओं को पांच दिन नहीं छोड़नी होगी स्कूल, एनटीपीसी ने की पहल

 
  • एनटीपीसी संस्कृति महिला समिति ने स्कूल में लगवाई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
  • छात्राओं और अध्यापिकाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उठाया कारगर कदम
Keredari : एनटीपीसी चट्टी बारियातू की ओर से सोमवार को उत्क्रमित कन्या प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई. एनटीपीसी संस्कृति महिला समिति की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यह वेंडिंग मशीन लगाई गई. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस अवसर पर उपस्थित संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा रेखा जैन ने बताया कि अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग के बारे में बताया गया. यह मशीन उनकी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होगी. इसके साथ ही छात्राओं को अपने जीवन के हर माह पांच दिन स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. अब विद्यालय में ₹5 में सेनेटरी पैड मिल जाएगा. एनटीपीसी की ओर से बसरिया विद्यालय और केरेडारी सामुदायिक अस्पताल में भी ऐसी मशीन लगाई गई थी. वहां भी यह सुविधा छात्राओं एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध है. उपयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने के लिए सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई है. इसके उपयोग किए जाने से नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा. इससे शारीरिक स्वच्छता के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी. एनटीपीसी की इस पहल से छात्राओं में काफी हर्ष एवं संतोष की अनुभूति है. चट्टी बारियातू परियोजना के प्रमुख महाप्रबंधक अनिमेष जैन के मार्गदर्शन में मशीन लगाई गई. साथ में संस्कृति महिला समिति से सुष्मिता बेहरा, मंजू मंजूषा, चट्टी बरियातू परियोजना से अपर-महाप्रबंधक अनिल सोनी, मो. वासिफ एवं वरिष्ठ प्रबंधक बी. नवीन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scrap-of-robbery-seized-by-cutting-lock-with-gas-cutter-accused-in-custody/">धनबाद

: गैस कटर से ताला काटकर लूट का स्क्रैप जब्त, आरोपी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही