Search

 
 
 

हजारीबाग : अब कुएं में लगने लगा ताला

 
नल जल योजना से लोगों को उठा विश्वास, केंद्र व राज्य सरकार पर उठ रहे सवाल Pramod Upadhyay/Ranjana Kumari Hazaribagh:  जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे लोगों का नल जल योजना से विश्वास उठता जा रहा है. लोगों ने तो अब नल जल का इंतजार करना भी छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, सरकार के ऊपर से भी विश्वास उठता जा रहा है. वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थित कुछ निजी कुओं पर मालिक इस बात से डर कर ताले लगा रहे हैं नल जल योजना से लोगों को पानी नहीं मिलेगा तो वे रात में उनके निजी कुओं से पानी चोरी कर लेंगे. ऐसे में वे कुओं को जंजीर से बांध दिया है. जिले के इचाक, पदमा, कटकमसांडी, कटकम दाग, बड़कागांव, केरेडारी और सदर प्रखंड में पानी का भारी संकट उत्पन्न हो गया है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jai-prakash-bhai-patel-will-file-nomination-on-wednesday-many-veterans-will-gather/">हजारीबाग

: जय प्रकाश भाई पटेल बुधवार को करेंगे नामांकन, जुटेंगे कई दिग्गज

चार बजे सुबह से ही पानी का जुगाड़

ग्रामीण पानी की व्यवस्था के लिये 4:00 बजे सुबह उठकर सरकारी स्कूल से पीने के लिए पानी लाते हैं और नहाने, कपड़ा साफ करने के लिए उन्हें आसपास के खदान में जमा पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है. इचाक प्रखंड के तिलरा कवातू, भुशवा, नावाडीह, रहीया, कलवारा बांध, डुमररौन क्षेत्र में नल जल योजना के तहत कई जल मीनार बनाये गये थे, लेकिन आधे से अधिक जलमीनार बेकार पड़े हुये हैं. किसी में पानी नहीं तो किसी में नल फटा हुआ है. ऐसे में लोगों को नल जल योजना से विश्वास उठ चुका है. प्रधानमंत्री और राज्य सरकार पर नाराजगी जाता रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/30rc_m_77_30042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नल जल योजना केवल दिखावा : ग्रामीण

इस संबंध में तिलरा के ग्रामीण काशी, अरुण राणा, भीम सिंह, सत्येंद्र सिंह, छात्रधारी राणा कारू ने बताया कि नल जल योजना की खूब प्रशंसा हुई थी. कहा गया था कि अब आम लोगों को भी शहर के लोगों के जैसा नल से पानी मिलेगा, लेकिन यह नल जल योजना केवल दिखावा थी. योजना केवल अधिकारी और ठेकेदार की अवैध कमाई के लिए बनाई गई थी. ठेकेदार ने अधिकारी को कमीशन देकर टेंडर ले लिया और जैसे तैसे थोड़ा बहुत काम करवा कर फरार हो गया. अब वह देखने के लिए भी तैयार नहीं है. कई मशीन खराब हैं. ठेकेदार को बताया जाता है, लेकिन वे तरह-तरह के बहाने बनाते रहते हैं. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस बार पर भी विचार करने की जरूरत है कि कोई अधिकारी नल जल योजना को देखने के लिए आज तक ग्रामीण इलाके में क्यों नहीं आया है? इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-cyber-criminal-who-duped-nri-woman-of-rs-43-lakh/">रांची:

NRI महिला से 43 लाख ठगने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

क्या कहते हैं ठेकेदार व इंजीनियर

इस संबंध में इचाक प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र के ठेकेदार से पूछा गया तो उसने कहा कि हमारी सभी नल जल योजना काम कर रही हैं. सभी के घरों में नल लगा दिया गया है और पानी भी दिया जा रहा है. वहीं इस संबंध में जल स्वच्छता विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार मुंडारी ने बताया कि यह मामला गंभीर है. आज ही इसकी जांच करवायी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही