Search

 
 
 

हजारीबाग : अब बाहर जाकर दूध बेचने की जरूरत नहीं, मूल्य भी मिलेंगे अधिक

 
झुमरा में एसपी ने किया दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन Daru : दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा के तिलैया में रविवार को जय शिव सूर्यवंशम दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन एसपी मनोज रतन चौथे और पूर्व आईजी दीपक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बनास अमूल डेयरी के जीएम डॉक्टर प्रफुल्ल भानवडिया, यूपी के ओएसडी डॉक्टर सुरेंद्र बहादुर सिंह, झारखंड एवं ओडिशा के पदाधिकारी जेएन पटेल, शीला सिंह, डॉ विजय शंकर नारायण सिंह, निधि सिंह, दीपक सिंह, डॉ पूजा प्रिया, प्रकाश सिंह, विकास सिंह समेत फैक्ट्री के कई कर्मचारी उपस्थित थे. मौके पर एसपी ने कहा कि यह प्लांट किसानों के लिए एक पथदर्शक का कार्य करेगा. क्षेत्र के किसान इतना अधिक दुग्ध उत्पादन करें कि इस प्रखंड का नाम दारू से बदलकर दूध से संबंधित कोई नाम रखा जा सके. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-women-protest-in-gopalichak-for-compensation-and-planning/">धनबाद:

गोपालीचक में मुआवजा व नियोजन को लेकर महिलाओं ने दिया धरना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sp-plantation_773-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

डेयरी में पौधे भी लगाए गए

जय शिव सूर्यवंशम के मालिक डॉक्टर विजय शंकर नारायण सिंह ने कहा कि प्रखंड के किसानों को दूध बेचने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. उनकी कंपनी उनके घर से ही दूध खरीदेगी और दूध की कीमत अन्य कंपनियों से अधिक देगी. यहां से दूध खरीदने के बाद इसे जमशेदपुर पैकिंग प्लांट भेजा जाएगा, जहां पैकिंग होकर दोबारा सप्लाई किया जाएगा. प्लांट के कैंपस में एसपी और बनास डेयरी के पदाधिकारियों ने एक-एक पौधे भी लगाए. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-attacked-in-case-of-search-of-rajya-sabha-mps-room/">गिरिडीह

: राज्यसभा सांसद के कमरे की तलाशी मामले में हमलावर हुई भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही