Search

 
 
 

हजारीबाग: अब डंपिंग यार्ड में जमा कचरे के निपटारे में होगी सुविधा

 
Hazaribag : नगर निगम क्षेत्र में हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के नजदीक खीरगांव डंपिंग यार्ड में स्वतंत्रता दिवस पर वर्षों से पड़े लिगेसी वेस्ट के निस्तार के लिए यहां लगाई गई मशीन का उद्घाटन उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बटन दबाकर किया. नगर निगम की ओर से लिगेसी वेस्ट के निस्तार के लिए मशीन लगाई गई है. इस मशीन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. इसे बायोरेमिडिशन ऑफ लिगेसी वेस्ट कहा जाता है. इस मशीन के लगने से वर्षों से पड़े कचरे से हजारीबाग मुक्त हो जाएगा. इसमें कचरों को अलग-अलग कर निस्तारण का प्रावधान है. प्लास्टिक सीमेंट कंपनी को भेजा जाएगा और मिट्टी से स्वॉयल फिलिंग का कार्य लिया जाएगा. प्रशासन की ओर से संवेदक को कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/4033-naxal-cases-have-been-registered-since-the-formation-of-jharkhand/">झारखंड

बनने से अबतक 4033 नक्सल मामले दर्ज, मुठभेड़ में नक्सलियों से ज्यादा पुलिस जवान शहीद

ये लोग थे मौजूद

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, सहायक अभियंता आनंद भूषण, सभी कनीय अभियंता तथा प्रधान सहायक निरंजन सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -जॉर्जिया">https://lagatar.in/a-georgia-grand-jury-indicted-donald-trump-on-fraud-felony/">जॉर्जिया

की ग्रैंड जूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया, धोखाधड़ी, गुंडागर्दी का आरोप…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही