Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : उत्कृष्ट विद्यालयों में अब इस दिन तक कर सकेंगे नामांकन के लिये फॉर्म जमा

Hazaribagh: हजारीबाग के उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नामांकन के लिए नि:शुल्क आवेदन फॉर्म दिए जा रहे हैं. इसकी अंतिम तिथि 15 मई तय की गई थी. लेकिन अब उत्कृष्ट विद्यालयों से नि:शुल्क आवेदन फॉर्म लेने की तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है. इस संबंध में डीइओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि 12 मई को शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में अवधि विस्तार करने का निर्देश दिया गया था. इन उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 मई निर्धारित थी. इसमे भी एक सप्ताह का विस्तार दिया गया है. इधर अभिभावकों से अपील करते हुए डीईओ ने कहा है कि उत्कृष्ट विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन फॉर्म जमा करें.

उत्कृष्ट विद्यालयों में निशुल्क होगी पढ़ाई

सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त जिले के चार (राज्य के 80) उत्कृष्ट विद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई होगी. इनमे जिला स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, मॉडर्न स्कूल बरही व कस्तूरबा गांधी चरही के नाम शामिल हैं. इन विद्यालयों के लिए अभिभावकों को फीस का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा. साथ ही इच्छुक विद्यार्थी संबंधित विद्यालय में संपर्क कर निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर पाएंगे. इन स्कूलों के लिए जिला स्तर पर परीक्षा लेने के बाद मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा.   दूसरी खबर

हजारीबाग के 143 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-225.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : हजारीबाग के 143 नवचयनित स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को रांची में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए बहाल होनेवाले इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना के मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि इसकी तैयारी के लिए हजारीबाग के डीइओ उपेंद्र नारायण ने 18 मई की सुबह 11 बजे से इन सभी नवचयनित अभ्यर्थियों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बुलाई है. बैठक में शिक्षकों को एडमिट कार्ड के प्रारूप को भरने समेत कई तरह की जानकारी दी जायेगी ताकि उन्हें रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में नियुक्ति पत्र लेने में कोई परेशानी न हो. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-criminals-running-away-after-robbing-scorpio-opened-fire-chased-and-caught-by-the-police/">बेरमो

: स्कोर्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही