Search

 
 
 

हजारीबाग : एनटीपीसी ने 64 विद्यार्थियों को किया सम्मानित समेत 2 खबरें

 
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को दिया नकद पुरस्कार कड़ी मेहनत व जुनून से मिलता है बड़ा मुकाम: फैज Keredari : एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना की ओर से मंगलवार को मैट्रिक व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. यह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम बसरिया विद्यालय में आयोजित किया गया. इस आयोजन के माध्यम से 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवालों को 5000, द्वितीय स्थान को 4,000 और तृतीय व चतुर्थ स्थान लानेवाले विद्यार्थियों को 3-3 हजार रुपए दिए गए. वहीं, शेष सभी 61 विद्यार्थियों को 2000 रुपए की सम्मान राशि दी गई. इस अवसर पर केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. परियोजना प्रमुख ने वहां उपस्थित शिक्षकों को भी बधाई देते हुए इस बेहतर परिणाम का उन्हें श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि सम्मानित व पुरस्कृत होना बड़े गौरव की बात होती है. यह मुकाम लगन, कड़ी मेहनत व जुनून से मिलता है. परियोजना प्रमुख ने भविष्य की तरफ भी इशारा करते हुए कहा कि अभी तो आसमान की उंचाइयां तय करनी है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि चुनौती भरे मार्गों में अवसर का फायदा लेकर बुलंदियां छुएं और शिक्षित होकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/arrested-from-delhi-for-making-lewd-remarks-against-cm-hemant-soren-on-social-media/">सीएम

हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
दूसरी खबर

धनरोपनी के दौरान वज्रपात से वृद्धा की मौत

Vishnugarh :  खेत में धनरोपनी कर रही वृद्ध महिला की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गई. मृतका की पहचान बरहमोरिया गांव निवासी पुनीत महतो की पत्नी कमली देवी (62) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वृद्धा अपने परिजनों के साथ अपने खेत में धनरोपनी कर रही थी. इसी दौरान दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आ गई. हालांकि, आसपास मौजूद अन्य परिजन बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. वहीं, बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें :जल्दी">https://lagatar.in/the-truck-owner-became-vicious-in-his-quest-to-get-rich-quickly-everyone-was-shocked-when-the-secret-was-revealed/">जल्दी

अमीर बनने के चक्कर में ट्रक मालिक बन गया शातिर, खुला राज तो चौंके सब  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही