Search

 
 
 

हजारीबाग : एनटीपीसी ने महिलाओं को किया सम्मानित

 
महिलाओं के स्वास्थ्य पर जानकारी सत्र का आयोजन Keredari, Hazaribagh: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं ने संस्कृति महिला समिति और जागृति महिला संघ की सहभागिता से कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर एनटीपीसी की महिला अधिकारी एवं संविदा कर्मचारियों के अलावा केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र से प्रमुख महिला नेत्री एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. आयोजन में संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरोजिनी नायडू के योगदान को उद्धृत किया और भारत में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें-बायोम">https://lagatar.in/saraswati-puja-celebrated-with-pomp-in-biome-institute/">बायोम

इंस्टिट्यूट में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा

भारत में महिलाओं की भूमिका को किया गया रेखांकित

उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महिलाओं की भूमिका को भी साझा किया. इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका अनन्या मुखोपाध्याय ने महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. वहीं आरोग्यम अस्पताल की मुख्य प्रशासक जया सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला. साथ ही जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच में वृद्धि के लिए आवाज उठाई. डॉ. विदुषी श्रीवास्तव ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक जानकारी सत्र आयोजित किया. इसके अतिरिक्त, श्रीमती स्वाति साहू ने महिलाओं के आत्मसम्मान का महत्व और जरूरत पर जोर दिया. इस अवसर पर अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रोहित पाल, एसपी गुप्ता (लैंड एंड अधिग्रहण), उप-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मृत्युंजय कुमार वर्मा, संचीता कार (सीएंडएम), वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार, सीएसआर अधिकारी अलका भार्गवी और अधिकारी सिद्धि गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-वृंदा">https://lagatar.in/vrinda-karat-met-kalpana-soren/">वृंदा

कारात ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही