Search

 
 
 

हजारीबाग : ओएसिस स्कूल के छात्रों का 12वीं में शानदार रिजल्ट

 
Hazaribagh: शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने सत्र 2023/24 सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है. विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा. कक्षा बारहवीं के विज्ञान संकाय में 95.2 % अंकों के साथ शमा परवीन ने प्रथम स्थान, 94.8 % अंकों के साथ शाहिना आज़मीन ने द्वितीय स्थान तथा 93.8 % अंकों के साथ आसिफ अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कला संकाय में हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने 94.2 % अंकों के साथ प्रथम, अलफिया जोएब ने 93.6% अंकों के साथ द्वितीय एवं दरक्शा सलीम ने 93 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं वाणिज्य संकाय में 89% अंकों के साथ एसएम सबाहुल हक़ ने प्रथम स्थान, 87.4 % अंकों के साथ तानिया परवीन ने द्वितीय स्थान तथा 85 % अंकों के साथ सादिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक, 39 विद्यार्थियों ने 80 % से 90 % के बीच तथा 43 विद्यार्थियों ने 70 % से 80 % के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. इसे भी पढ़ें-हथियार">https://lagatar.in/preparation-for-strict-action-against-arms-licensees-more-than-300-licenses-will-be-canceled/">हथियार

लाइसेंसधारियों के खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी,300 से ज्यादा लाइसेंस होंगे रद्द

प्राचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर एहसान उल हक ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में उम्दा प्रदर्शन एवं शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने टीम भावना के साथ अनुशासन और निरंतरता के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. विद्यालय के चेयरमैन शब्बीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को अद्भुत कहा. उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि वे विद्यालय के सिखाये मार्ग पर आगे बढ़े. उन्हें आगे भी ऐसे ही शानदार सफलता हासिल होगी. निश्चित ही वह सफलता की बुलंदियों को छुएंगे. उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, विद्यालय के प्राचार्य डॉ एहसानुल हक एवं सभी शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक के नेतृत्व में विद्यालय लगातार आगे बढ़ रहा है. आज के परीक्षा परिणाम में कई कीर्तिमान गढ़ने वाले विद्यार्थियों में प्राचार्य का नेतृत्व एवं विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों का मेहनत दिखा. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन हमेशा ही विद्यालय की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-appointment-scam-hearing-to-be-held-in-high-court-on-friday/">झारखंड

विधानसभा नियुक्ति घोटाला: हाईकोर्ट में अब शुक्रवार को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही