Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः एक फोन नंबर से कई विभागों के अफसर और कर्मी परेशान

Advertisement
Advertisement
Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग के कई ऐसे सरकारी दफ्तर हैं, जो इन दिनों एक मोबाइल नंबर से परेशान हैं. कभी पदाधिकारियों को तो कभी कर्मी को उस नंबर से फोन आता है. फोन के जरिए गोपनीय जानकारी मांगी जाती है. फोन करने वाला खुद को सीएम ऑफिस का कर्मी बताता है. आलम यह है कि अब उस नंबर से पदाधिकारियों के अलावा किसानों को भी फोन आना शुरू हो गया है. खेती-किसानी से जुड़े विभाग को मोबाइल-08769624468 से फोन आ रहा है, इससे उस कार्यालय के कर्मी काफी परेशान हैं. इस नंबर से किसानों को सरकारी योजनाओं से मिलनेवाले लाभ के बारे में जानकारी मांगी जा रही है. इसके अलावा, किसानों का पूरा ब्योरा मांगा जा रहा है. इतना ही नहीं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) को भी इस नंबर से फोन आ रहा है. इसमें कितने पैसे खर्च किए गए, कौन की योजनाएं चलाई जा रही हैं, उस योजना में कितनी महिलाएं शामिल हैं, महिलाओं के समूह की जानकारी समेत विभिन्न विषयों पर डाटा मांगा जा रहा है.

फ्रॉड के फेर में न पड़ें : शांति मार्डी

डीएमएफटी की जिला को-ऑर्डिनेटर शांति मार्डी बताती हैं कि इस नंबर से उन लोगों को कई बार फोन आ चुका है. इस बारे में वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही हजारीबाग जिले में जितनी भी महिला समूह काम कर रही हैं, उन्हें भी जानकारी दी जाएगी ताकि वह किसी फ्रॉड के चक्कर में न पड़ जाएं. उनका यह भी कहना है कि सिर्फ उनके ही विभाग में नहीं, इसके अलावा हॉर्टिकल्चर को भी इसी नंबर से फोन आया है. वहां भी गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है.

ट्रूकॉलर पर लिखा मिला गवर्नमेंट फ्रॉड,  राम कुमार नामक व्यक्ति को अलॉट है नंबर

08769624468 नंबर पर जब बात करने की कोशिश की गई तो फोन इंगेज बताया और बाद में फोन लगना भी बंद हो गया. ट्रूकॉलर पर इस नंबर पर सर्च किया गया तो गवर्नमेंट फ्रॉड के नाम से उसकी जानकारी मिली. यह नंबर किसी राम कुमार के नाम पर अलॉट भी किया गया है. साइबर क्राइम के कई मामले प्रकाश में आते रहे हैं. लेकिन अब साइबरक्रिमिनल्स सरकारी दफ्तर को भी टारगेट बनाकर गोपनीय जानकारी ले रहे हैं. जानकारी लेने के लिए सीएम हाउस तक का नाम लिया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही