Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ड्रैगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा- हमारा फेडरेशन असली

झारखंड में पहली बार ड्रैगन बोट प्रतिस्पर्धा का आयोजन जवाहर घाट में जुटेंगे 24 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी 12 से 18 जून के बीच होगा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दो प्रतियोगिताओं का आयोजन Hazaribagh : ड्रैगन बोट को लेकर देश में दो फेडरेशन चलाने का दावा किया जा रहा है. हजारीबाग पहुंचे ड्रैगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका फेडरेशन असली है. ड्रैगन बोट इंडियन एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन फर्जी है. उसने पिछले दिनों बिहार में भी प्रतियोगिता का आयोजन कराया था. लेकिन वह पूरा आयोजन गलत साबित हुआ. उसे लेकर ड्रैगन बो’ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेल मंत्रालय से लेकर ओलंपिक तक में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही कोर्ट में भी गुहार लगा चुकी है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/congress-and-jharkhand-party-leaders-from-simdega-join-jmm/">सिमडेगा

के कांग्रेस और झारखंड पार्टी के कई नेता जेएमएम में शामिल

बरही स्थित जवाहर घाट में प्रतियोगिता होगी

ड्रैगन बोर्ड एसोसिएशन के महासचिव विनोद वर्मा ने हजारीबाग समाहरणालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ड्रैगन बोट एसोसिएशन ऑफ झारखंड 11वीं सीनियर नेशनल ड्रैगन बोट रेसिंग कंपटीशन 2023 का आयोजन कराने जा रहा है. बरही स्थित जवाहर घाट में प्रतियोगिता होगी. नेशनल प्रतियोगिता 15 से 18 जून को होगी. वहीं 12 से 14 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 500 से अधिक खिलाड़ी पूरे देश भर से जुड़ेंगे. पिछले एक महीने से विभिन्न स्तरों पर तैयारी कि जा रही है. इस बाबत ड्रैगन बोट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधियों ने कहा कि हजारीबाग में ऐतिहासिक कार्यक्रम हम लोग करा रहे हैं. यह पहले बड़े-बड़े शहरों में हुआ करता था और केरल खासकर इस खेल के लिए जाना जाता था. अब हजारीबाग जैसे छोटे शहर में भी आयोजन हो रहा है. इसमें बोट 30 फीट का रहेगा और 10 सीट होगी. इसमें युवक और युवतियां भाग लेंगी. आयोजनकर्ता ने जानकारी दी कि 200 मीटर, 500 मीटर और 1000 मीटर के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jdu-in-search-of-political-land-in-jharkhand/">झारखंड

में सियासी जमीन की तलाश में जदयू

मौके पर ये रहे मौजूद

राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के दो दिन पहले 12 से 14 जून को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी. इसमें 24 जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इन्हीं खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय टीम बनाई जाएगी. इसके लिए खिलाड़ी छोटे नाव से तैयारी भी कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता के जरिए चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम जो 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच खेला जाएगा उसका भी ट्रायल किया जाएगा. मौके पर झारखंड अध्यक्ष पूर्व आईएएस डीसी ठाकुर, आयोजन समिति के प्रतिनिधि हेड क्वार्टर डीएसपी राजीव रंजन, संयोजक आलोक कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष प्रसाद, समन्वयक रोहित कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही