Hazaribagh: कैनरी इन होटल में सोमवार को बांकुरा कोलकत्ता निवासी खेरवाल मंदी की लाश मिली थी. आशंका जताई जा रही है कि अपनी प्रेमिका के साथ हुए विवाद और मारपीट के बाद उसने होटल के चौथे तल्ले से कूदकर जान दे दी. बहरहाल सच्चाई क्या है ये ना तो पुलिस और ना उसके साथ उस कमरे में रहने वाली लड़की श्रुत्ति शर्मा ने बताया है. श्रुत्ति शर्मा भी मारपीट में घायल हो गयी थी और उसके बेहतर इलाज़ के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-vidhansabha-petition-committee-did-surprise-inspection-of-under-construction-medical-college/">कोडरमा
: विधानसभा याचिका समिति ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ ने निकाला जुलूस
: विधानसभा याचिका समिति ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था खेरवाल मंदी
इधर मंगलवार को खेरवाल के वृद्ध पिता, भाई हेमाल मंदी और परिजन बंगाल से देर शाम सदर थाना पहुंचे. उन्होंने अपने बच्चे की जानकारी पुलिस से ली. साथ में खेरवाल के तीन दोस्त भी परिजनों के साथ आये हुए थे. बातचीत के क्रम में खेरवाल के दोस्त बिश्वजीत घोष ने बताया कि खेरवाल एमबीबीएस की पढाई कर रहा था. वह पुरुलिया स्थित मेडिकल कॉलेज का सेकंड ईयर कर स्टूडेंट था. वह कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में रहकर पढाई कर रहा था. दोस्त ने बताया बड़ा होनहार और शांत स्वभाव का था. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-all-india-kisan-khet-mazdoor-sangh-took-out-procession/">चाकुलिया: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ ने निकाला जुलूस
Leave a Comment