Search

 
 
 

हजारीबाग: हेमंत सरकार के विश्वासमत पर पक्ष ने कहा अच्छी पहल, विपक्ष ने कहा अर्थहीन

 
Hazaribag : हेमंत सरकार के विश्वासमत पर पक्ष ने कहा कि अच्छी पहल है. वहीं विपक्ष ने कहा कि यह अर्थहीन है. बरही व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केसरी ने हेमंत सरकार के विश्वास मत के लिए बुलाए गए विशेष सत्र को उचित बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/vvv.jpg"

alt="" width="600" height="500" />

विश्वास मत से भ्रांतियां दूर होगी-कपिल केसरी

कपिल केसरी ने बताया कि जनता के बीच में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी था. इससे सरकार को आत्मबल मिलेगा और अब किसी भी चीज पर ठोस निर्णय ले सकेगी. उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को स्थिर सरकार चाहिए, ताकि व्यवसाय में उतार चढ़ाव न हो. उन्होंने राज्य सरकार से व्यवसायियों के हित में कोई ठोस योजना लाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें–अच्‍छी">https://lagatar.in/good-news-100-posts-will-be-reinstated-in-5-medical-colleges-of-jharkhand-interview-on-16/">अच्‍छी

खबर : झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में 100 पदों पर होगी बहाली,16 को इंटरव्यू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/vvv-2.jpg"

alt="" width="600" height="550" />

सरकार की छवि गिरी-रमेश ठाकुर

वहीं बरही के वरिष्ठ भाजपा नेता सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि जब विपक्ष ने प्रस्ताव लाया ही नहीं, तो ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाना अर्थहीन है. संख्या बल के आधार पर सरकार की मनमानी कहीं से उचित नहीं है. इससे सरकार की छवि जनता के बीच मे खुद गिरी है. अभी तक राज्यपाल ने सरकार को किसी भी प्रकार का नोटिस जारी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मामले को संवैधानिक तरीकों से उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग">https://lagatar.in/there-is-a-crowd-of-passengers-on-the-platform-of-hazaribagh-railway-station-few-people-cut-tickets/">हजारीबाग

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है यात्रियों की भीड़, कम ही लोग कटाते हैं टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही