Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने उड़ाया गुलाल, बांटी मिठाइयां

Advertisement
Advertisement
कहा- शुक्रिया मोदी जी… आपका गुणगान युग युगांतर तक देश की महिलाएं करती रहेंगी Hazaribagh : लोकसभा और राज्यसभा से महिला बिल पास होने की खुशी में शुक्रवार को झंडा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने जिलाध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में जमकर गुलाल उड़ाया. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया. महिलाएं विधायक कार्यालय से हाथों में पार्टी का झंडा लिए प्रधानमंत्री जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारा लगाते हुए झंडा चौक पर आतिशबाजी कीं और एक-दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर बहनों को मिठाइयां खिलाकर खुशियों का इजहार किया. साथ ही कहा कि शुक्रिया मोदी जी…आपका गुणगान युग युगांतर तक देश की महिलाएं करती रहेंगी. इस मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पास होने से हम महिलाओं की खुशी दुगुनी हो गई. ऐसे में होली पर्व की तरह अबीर और गुलाल से खेलकर मिठाई खाना तथा लोगों को खिलाना तो लाजिमी था. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय">https://lagatar.in/14-member-jharkhand-team-reaches-assam-for-national-lawn-ball-championship/">राष्ट्रीय

लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए 14 सदस्यीय झारखंड टीम असम पहुंची

कांग्रेस ने ठगा, बीजेपी ने महिलाओं को दिया आरक्षण : रेणुका

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के प्रति जो उदारवादी विचारधारा को परिलक्षित किया है, उसे देशभर की महिलाएं सूद समेत वापस करेंगी. जिलाध्यक्ष रेणुका साहू ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार ने महिलाओं को झांसे में रखकर सिर्फ ठगा है. उन्होंने कहा कि अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या लोकसभा में 181 सांसद के रूप में हो जाएगी. लोकसभा में मौजूद महिला सांसदों के माध्यम से निश्चित तौर पर महिलाओं का विकास होगा. खुशी जाहिर करनेवालों में मुख्य रूप से रत्ना सिन्हा, नीलम सिन्हा, मंजू मिश्रा सत्यभामा, ज्योत्सना, मीरा, इन्दू देवी, पूनम कसेरा, संगीता अग्रवाल, रूना देवी, पूनम देवी, सुशीला देवी, डिंपल देवी, रेखा देवी, सुदेश चंद्रवशी, विनोद भगत, जयनारायण महतो, कुंवर मनोज सिंह, मूलचंद साव, तनवीर अहमद, ऋषि शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-show-cause-to-the-teacher-accused-of-molesting-the-teacher/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही