अंबा प्रसाद ने कहा- रांची से पटना की दूरी मिटेगी स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ केंद्र व राज्य सरकार की सहभागिता से पूरी हुई महत्वाकांक्षी रेल परियोजना Hazaribagh : बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल ट्रायल होने पर भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी. मौके पर विधायक ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी रेल परियोजना राज्य व केंद्र सरकार की सहभागिता से पूरी हुई है. राज्य सरकार ने रेल परियोजना के निर्माण में केंद्र से ज्यादा पैसा लगाया है. साथ ही कानून व्यवस्था, भूमि अधिग्रहण व वन क्षेत्र के एनओसी आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नई रेल लाइन में ट्रेन परिचालन शुरू होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लाखों लोगों को परोक्ष रूप से फायदा होगा. इससे उनकी तरक्की होगी. विधायक ने क्षेत्र के लोगों को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी. साथ ही कहा कि पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन शुरू होने से झारखंड के लोगों को पटना से रांची और रांची से पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. काफी कम समय में लोग यात्रा कर पाएंगे. विधायक अंबा प्रसाद ने रेलवे विभाग के दुर्गम पहाड़ों में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को संपन्न करने के लिए धन्यवाद दिया.
"आने वाले दिनों में कई और ट्रेन हजारीबाग होते हुए महानगरों तक पहुंचेगी "
हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी विधायक अंबा प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे रामगढ़ और हजारीबाग के लोगों को लाभ मिलेगा. यहां के लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे कि लंबी दूरी की ट्रेन मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की पहल से देश की सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन की सौगात हजारीबाग को मिल रही है. सफलता के बाद अब परिचालन का भी रास्ता साफ हो जाएगा. आने वाले दिनों में कई और ट्रेन हजारीबाग होते हुए महानगरों तक पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-winners-honored-in-mount-everest-international-karate-championship/">बेरमो
: माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में विजयी प्रतिभागी किए गए सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment