Search

 
 
 

हजारीबाग : एक से बढ़कर एक झांकियां निकली, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन

 
नावाडीह नवयुवक दल ने पहली बार निकाली झांकी, घंटों किया कला-कौशल का प्रदर्शन दो जिलों के रामनवमी जुलूसों का हुआ मिलान, मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत Hazaribagh: जिले के कटकमसांडी व कटकमदाग प्रखंड की दर्जनों झांकियों ने रामनवमी के दिन अपने-अपने क्षेत्र में शाम होते ही भ्रमण किया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया. कटकमदाग प्रखंड के नावाडीह नव युवक दल की ओर से पहली बार झांकियां निकाली जा रही हैं. प्राचीन शिव मंदिर के दृश्य को प्रदर्शित किया गया है. इसमें राम, सीता लक्ष्मण और बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की गई है. जुलूस निकाले जाने पर नवयुवक दल काफी खुश है. वहीं दशमी के दिन सभी जुलूस हजारीबाग शहर पहुंचेंगे. नवमी के दिन ढौठवा, लुपूंग, फतहा आदि जगहों पर दर्जनों जुलूस का मिलान हुआ. चतरा और हजारीबाग जिला के एक दर्जन से अधिक अखाड़ाधारी ढौठवा हाईस्कूल मैदान पहुंचे, जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों जुलूस का स्वागत किया. सुदूरवर्ती ढौठवा गांव में दो जिलों के अखाड़ेधारियों ने घंटों कला-कौशल का प्रदर्शन किया. यह परंपरा पिछले 100 साल से अधिक समय से चली आ रही है. गांव के मुखिया जयप्रकाश केसरी ने बताया कि रामनवमी के दिन लगने वाला मेला कौमी एकता की भी मिसाल कायम करता है. यहां पर रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग भी रामनवमी जुलूस में बढ़-चढ़ कर शिरकत करते हैं और भाईचारगी का संदेश बिखरते हैं. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-2-news-including-crowd-of-devotees-gathered-in-baba-temple-on-ram-navami/">देवघर

: रामनवमी पर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही