Search

 
 
 

हजारीबाग : नशीले पदार्थ बेचने के मामले में एक गिरफ्तार

 
Hazaribagh : हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर हवाई अड्डा स्थित चाय गुमटी में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गांजा और ऑनेरेक्स बरामद किया. जिसकी जानकारी कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि चाय की गुमटी में अवैध नशे का व्यापार हो रहा है. इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी में अभिराज रेस्टोरेंट के गुमटी के संचालक से करीब 250 ग्राम गांजा और छह पीस प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप ऑनेरेक्स बरामद किया गया. इस संदर्भ में कोर्रा थाना कांड संख्या-40/23 के तहत एनडीपीएस एक्ट दर्ज करते हुए गुमटी संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बता दें कि पुलिस की ओर से कुछ दिनों से क्षेत्र में संचालित सभी होटलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ेंविश्व">https://lagatar.in/17-national-players-of-jharkhand-honored-on-world-thang-ta-day/">विश्व

थांग-टा दिवस पर 17 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही