Search

 
 
 

हजारीबाग: सहिया संघ का एकदिवसीय धरना, मानदेय की मांग

 
Hazaribagh: आठ सूत्री मांगों के समर्थन में सहिया संघ ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में एकदिवसीय धरना दिया. यह धरना पदमा सहिया संघ की अध्यक्ष मीना देवी, सचिव रेणु कुमारी और कोषाध्यक्ष शाहजहां बेगम की संयुक्त अध्यक्षता में दिया गया. इसका संचालन निशि कुमारी ने किया. सहियाओं ने कहा कि टीकाकरण, पोलियो या कोविड महामारी में भी उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर सेवाएं दीं. बावजूद उन्हें अब तक मानदेय नहीं दिया जा रहा है. सरकार के इस सौतेले रवैये से सहिया नाखुश हैं.

डाटा एंट्री के लिए खर्च देने की मांग

सहियाओं ने धरना के माध्यम से प्रोत्साहन राशि को बंद कर न्यूनतम 1800 रुपए प्रतिमाह मानदेय, डाटा एंट्री के लिए मोबाइल व संबंधित खर्च, सहिया व सहिया साथी को वर्ष में दो बार पोशाक, 10 वर्ष से ऊपर वाले व सहिया साथी को अनुबंध कर्मी के रूप में घोषणा, तृतीय मासिक ग्रेडिंग और अफ्रोजल बंद करने व बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने से संबंधित डीसी के नाम बीएस को ज्ञापन दिया. धरना कार्यक्रम में सविता देवी, मानती भांडो, रेखा देवी, रीना देवी, ज्योति मेहता, चंचला कुमारी, रेखा रानी, सविता देवी, सुनीता विश्वकर्मा ,अंजू बानो, विराज देवी, रीना देवी, संकुला देवी, कलावती देवी, पूनम देवी, पूनम जायसवाल, सावित्री देवी, अल्पना देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी, कंचन देवी, भानु शाजिया सहित बरही व पदमा प्रखंड की 16 सहिया समेत 241 सहिया शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही