Search

 
 
 

हजारीबाग : एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा और झांकी रहा आकर्षण का केंद्र

 
भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे से गूंजा कटकमसांडी Hazaribagh : प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर एक किमी लंबी प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली. यह यात्रा चार किमी तक चली. इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सह वुशू के हजारीबाग जिले से चुने गए पहले नेशनल रेफरी सरोज कुमार मालाकार ने किया. हाथों में तिरंगा लिए ग्रामीण बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ था. बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय बिरसा…के नारे लगा रहे थे. यह यात्रा स्कूल से होकर कटकमसांडी थाना, ब्लॉक, हॉस्पिटल, उलांज मोड, कटकमसांडी मुख्य बाजार और चट्टी होते हुए पुन: स्कूल में जाकर समाप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/jhanki-katkamsandi_591-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भगवान बिरसा मुंडा की झांकी ने सभी को किया आकर्षित

प्रभात फेरी में बिरसा मुंडा के रोल में सोमा मुंडा और भारत माता बनी साइना परवीन और उनके साथ 14 आदिवासी परिधान में छात्राएं मुख्य आकर्षण के केंद्र थे. भगवान बिरसा मुंडा की झांकी सभी को आकर्षित किए हुए रहा. विद्यालय में प्रधानाध्यापिका डॉ शिखा खाखा ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि कटकमसांडी बीडीओ वेदवंती देवी और अंचल अधिकारी अनिल सिंह ने बिरसा मुंडा और भारत माता रूप में क्रमवार सोमा मुंडा और साइना प्रवीण को सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के मैनेजर नाथ पांडेय, शिक्षक विजय मसीह, उत्तम सिंह, जाहिदा बानो, महेंद्र प्रसाद, भारती नायक, सुरेश कुशवाहा आदि का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-teachers-honored-for-doing-better-work-in-the-field-of-education/">मझगांव

: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही