Search

 
 
 

हजारीबाग : अपनी जगह दूसरे को परीक्षा दिलानेवाला गिरफ्तार

 
Hazaribagh:  शहर के कोर्रा थाना पुलिस ने अपने नाम पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा दिलाने के आरोपी सुभाष कुमार को कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने दी. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को बहुत दिनों से ट्रैक किया जा रहा था. इस बीच पुलिस को उसके कोडरमा में मौजूद रहने की सूचना मिली. उन्होंने कोर्रा थाना पुलिस को तत्काल छापेमारी कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर दलबल के साथ कोडरमा पहुंचे और फिर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी झारखंड सीटेट सेकंड पेपर की परीक्षा में अपने एडमिट कार्ड पर दूसरे व्यक्ति का फोटो चिपका कर उसे परीक्षा देने भेज दिया था. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-bullies-captured-the-land-of-2-women-raiyats-appealed-to-cm-dc-ssp/">रांचीः

दबंगों ने 2 महिलाओं की जमीन पर किया कब्जा, रैयतों ने सीएम, डीसी-एसएसपी से लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही