Search

 
 
 

हजारीबाग: एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न

 
Hazaribagh: भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने गत वर्ष के सफल अभियान के बाद पुनः एक से 31 अक्तूबर तक पूरे एक महीने का राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 लॉन्च किया है. इसके तहत मुख्यत: सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरे को मुक्त कर राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 को सफल बनाना है. यह बात भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त बिहार एवं झारखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने रविवार को हजारीबाग समेत विभिन्न जिला पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक करोड़ किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरा एकत्र कर निपटारा किया जाएगा. उन्होंने जिला नोडल पदाधिकारियों से कहा कि कचरा संग्रह करने के पश्चात उसका प्रमाणीकरण मुखिया, वार्ड परिषद या संबंधित विभाग से प्राप्त करें. इसके साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवकों को निर्देश दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरे को संग्रह कर वे संबंधित व्यक्तियों से प्रमाणीकरण प्राप्त करें. जिला नोडल पदाधिकारी एनएसएस के स्वयंसेवकों से अपशिष्ट संग्रह के लिए शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटक स्थल, धार्मिक स्थल और अस्पताल जैसे स्थलों पर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरे का संग्रह कर उसका प्रमाणीकरण लेकर निपटारा करें. इसके अलावा फिट इंडिया मूवमेंट को भी दैनिक कार्यों से सफल करें. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/recruitment-on-many-posts-in-ranchi-district-child-protection-branch/">रांची

जिला बाल संरक्षण शाखा में कई पदों पर नियुक्ति
बैठक में क्षेत्रीय निदेशक ने जिला नोडल पदाधिकारियों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए. इस ऑनलाइन बैठक में क्षेत्रीय निदेशक समेत मुख्य रूप से हजारीबाग जिला के नोडल पदाधिकारी भोला नाथ सिंह, गढ़वा के युगल किशोर प्रसाद समेत जिला नोडल पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, सुरेश यादव, प्रियंका कुमारी, सौरभ शर्मा, मुनिन्द्र सिंह, प्रियंका कुमारी और अनुपम कुमार सिंह समेत सभी जिले के जिला नोडल पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-to-be-held-on-october-10/">10

अक्टूबर को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही