Search

 
 
 

हजारीबाग : चौपारण में 2110 में मात्र 329 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

 
Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों में रविवार को जेपीएससी पाटी परीक्षा संपन्न हो गई. यहां 2110 परीक्षार्थियों में मात्र 329 ही उपस्थित रहे. इसमें सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बेहरा में 432 में 59, केबीएसएस प्लस 2 स्कूल, चौपारण में 754 में 113, मध्य विद्यालय सिंहपुर में 300 में 37, मुनम पब्लिक स्कूल महराजंगज में 240 में 35 और अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय मानगढ़ में 384 में 85 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान बरही एसडीओ जोहान टुड्डू और चौपारण सीओ संजय कुमार यादव परीक्षा केंद्रों में भ्रमणशील दिखे. कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं विक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की भी तैनाती रही. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-police-seized-rs-1-25-lakh-from-innova-ca/">धनबाद

:  मैथन पुलिस ने इनोवा कार से 1.25 लाख रुपये किए जब्त

कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न

कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने में सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में केंद्राधीक्षक रीना पांडेय के नेतृत्व में 55, केबीएसएस प्लस 2 स्कूल चौपारण में केंद्राधीक्षक उत्तम कुमार के नेतृत्व में 40, मध्य विद्यालय सिंहपुर में केंद्राधीक्षक कमलेश कुमार कमल, दंडाधिकारी महेश कुमार व सहायक केंद्राधीक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में 25, मुनम पब्लिक स्कूल महराजंगज में में केंद्राधीक्षक विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में 20 और अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय मानगढ़ में केंद्राधीक्षक दयानंद सिंह के नेतृत्व में 24 शिक्षकों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-युवाओं">https://lagatar.in/if-youth-are-concerned-then-show-courage-for-cbi-investigation-cm-vinay/">युवाओं

की चिंता है तो सीबीआई जांच की हिम्मत दिखाएं सीएम- विनय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही