Search

हजारीबाग : एक करोड़ की अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह की अगुवायी में पुलिस ने भारी मात्रा मे अफीम, डोडा, गांजा और कथा जब्त किया है. मामले में एक तस्कर को धर दबोचा. इस संबंध मे दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र में 2 व्यक्ति बाइक से अफीम एवं डोडा लेकर बिहार जाने वाले हैं. अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में ए छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने चोरदाहा चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया. बाइक से अफीम और डोडा ले जा रहे रामवृक्ष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बिहार के गया जिला का रहने वाला है. एक प्लास्टिक की बोरी में पिसा हुआ करीब 39 किग्राम डोडा, जबकि डिक्की से करीब 2.9 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/rajesh-thakur-called-bjps-manifesto-as-a-document-to-change-the-constitution/">बीजेपी

के मेनिफेस्टो को राजेश ठाकुर ने संविधान बदलो दस्तावेज बताया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/14rc_m_104_14042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मोहन गंझू के घर पर की गई छापेमारी

पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम-नावाडीह स्थित मोहन गंझू के घर से अफीम लेकर चले थे. उसकी निशानदेही पर मोहन गंझू के घर पर छापेमारी की गयी. लेकिन मोहन गंझू घर से भाग निकला. उसके घर की तलाशी के क्रम में प्लास्टिक बाल्टी में रखा 8 किलोग्राम एवं स्टील केन में रखा 3 किलो 100 ग्राम, कुल 11 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद किया गया. 4 प्लास्टिक बोरा में बांधकर रखा करीब 26 किलो खड़ा डोडा, एक झोला और 2 प्लास्टिक के बोरा में रखा आठ किलो 250 ग्राम गांजा जबकि 2 प्लास्टिक के बोरा में कुल 28 किलोग्राम कथा बरामद हुआ. छापामारी दल में बरही डीएसपी सुरजीत कुमार, दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी, सुबीन्द्र पुअनि दिव्य प्रकाश, पुअनि निलेश कुमार रंजन सहित चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-nine-year-old-girl-who-had-come-to-visit-her-aunts-house-drowned-in-the-pond-died/">साहिबगंज

: मौसी के घर घूमने आयी नौ वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp