Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मंगलवार को मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष का धरना

Advertisement
Advertisement
तैयारियों को लेकर इंडिया के घटक दलों ने की बैठक Hazaribagh: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई घटना के खिलाफ इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्सक्लूसिव एलायंस (इंडिया) के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सोमवार को बैठक हुई. बैठक में मौजूद गठबंधन के नेताओं ने मणिपुर में उत्पन्न अराजकता की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की. नेताओं ने पिछ्ले दिनों आदिवासी महिलाओं के साथ किए गए आपत्तिजनक व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leaders-scorpio-collided-with-a-car-bjp-people-blocked-the-road/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता के स्कॉर्पियो में हाइवा ने ठोका, भाजपाइयों ने किया सड़क जाम

11 बजे से समाहरणालय पर धरना

बैठक के दौरान मणिपुर की स्थिति और केन्द्र सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में मंगलवार 1 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया. हजारीबाग में हुए इंडिया की पहली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की. संचालन सीपीआईएम के गणेश कुमार सीटू और धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने किया. बैठक में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, झामुमो के जिला सचिव संजीव बेदिया, जदयू के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, आरजेडी की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, जिला अध्यक्ष हिरामन यादव उर्फ चरका यादव, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक देव चौहान, सीपीएम के तापेश्वर राम, विपिन सिन्हा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, साजिद अली खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, जदयू के मिथिलेश सिंह, खुशबू कुमारी झामुमो के दिलीप वर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-nirsa-are-forced-to-migrate-due-to-the-indifference-of-public-representatives-goswami/">धनबाद

: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से निरसा के लोग पलायन को मजबूर-गोस्वामी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही