Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : झारखंड सरकार की 60- 40 नियोजन नीति का विरोध, छात्रों ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
छात्रों ने की 90% स्थानीय युवाओं को ग्रुप सी और डी में मौका देने की मांग Hazaribagh : झारखंड में नियोजन नीति को लेकर विरोध का दौर जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान के समीप छात्र धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की. छात्रों का कहना है कि 60- 40 का जो फार्मूला तैयार किया गया है, इसे लेकर झारखंड के सभी छात्र आक्रोशित हैं. हेमंत सरकार को नियोजन नीति को लेकर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए. 60-40 की जगह 90-10 की नियोजन नीति अगर सरकार बनाती है, तो इसका छात्र स्वागत करेंगे. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
धरने पर बैठे छात्र बप्पी कर्ण का कहना है कि बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार में स्थानीय छात्रों को प्राथमिकता दी गई है. लेकिन झारखंड सरकार स्थानीय छात्रों के साथ न्याय नहीं कर रही है. गलत नियोजन नीति के कारण बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. इसलिए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. उनका यह भी कहना है कि जैसे दूसरे राज्यों में ग्रुप सी और डी के लिए स्थानीय युवकों को प्राथमिकता दी जाती है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी ग्रुप सी और डी की बहाली में झारखंड के युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इससे बेरोजगारी का दंश झेल रहा झारखंड उबर पाएगा. उनका यह भी कहना है कि अगर 60-40 के फार्मूला से नियोजन नीति के आधार पर रोजगार मिलेगा, तो झारखंड के युवा पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे. इस कारण सरकार को नियोजन नीति स्पष्ट करनी चाहिए और शत-प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देना चाहिए. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-six-people-in-the-transporter-murder-case/">धनबाद:

पुलिस ने ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में छह लोगों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही