Search

 
 
 

हजारीबाग : रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

 
Hazaribagh : हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग और एनएसएस इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवीय जीवन के लिए अनमोल वरदान है. इससे न सिर्फ जरूरतमंदों का जीवन सुरक्षित होता है, बल्कि खुद की सेहत भी ठीक रहती है. डीसी ने बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं से कहा कि वे भावी शिक्षक हैं और शिक्षा के माध्यम से रक्तदान के प्रति समाज में जज्बां जगाएं और भ्रांतियों को दूर करें. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि उन्होंने 88 बार रक्तदान किया, लेकिन उनकी सेहत पर कभी फर्क नहीं पड़ा, बल्कि सदैव स्वस्थ महसूस करते हैं. इससे पहले कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र ने स्वागत भाषण देते हुए डीसी के प्रति आभार जताया कि उन्होंने यहां आकर रक्तदान जैसे पावन कार्यों के लिए कॉलेज परिवार का हौसला बढ़ाया. उन्होंने डीसी को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया.

इन लोगों ने किया रक्तदान

इस मौके पर रक्तदाताओं अशोक कुमार सिन्हा, निशांत यदुर्वेंद्र, नंदकिशोर कुमार, राजकुमार, अजय कुमार, अजीत कुमार, आशुतोष कुमार, अर्जुन कुमार, रिशु राज, रोहित कुमार, मोनू कुमार, रोहित डुंगडुंग, शुभम कुमार, अविनाश कुमार समेत दर्जनों प्रशिक्षुओं, प्राध्यापकों और शिक्षकेत्तरकर्मियों ने रक्तदान किया. मौके पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. रक्तदान शिविर में एसोसिएशन के महासचिव विनीत छावड़ा, मेडिकल टीम के डॉ नीरज कुमार, तकनीशियन मुरली प्रजापति, पूनम कुजूर, गोपाल कुमार, अजीत कुमार आदि ने सहयोग किया. मंच संचालन प्रशिक्षु कशिश राज ने किया. कार्यक्रम में पूरा कॉलेज परिवार उपस्थित था. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-furious-farmers-surrounded-the-district-collectorate-by-breaking-the-lock/">गिरिडीह:

उग्र किसानों ने ताला तोड़ घेरा जिला समाहरणालय
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही