Search

 
 
 

हजारीबाग: ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, लोगों ने किया रक्तदान

 
Hazaribagh: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. वत्सल हुंडई शोरूम मासीपीढ़ी हजारीबाग की ओर से वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर लगाया गया. इसमें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ शानू प्रसाद और संजीव कुमार सिंह ने रक्तदान कर किया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/jdu-will-not-be-included-in-modi-cabinet-decision-on-rejection-of-demand-for-two-ministerial-posts/">मोदी

कैबिनेट में शामिल नहीं होगा JDU, दो मंत्री पद की मांग खारिज होने पर फैसला
इसके बाद रूपेश कुमार सिंह, चंद्र शेखर पांडे, प्रतिभा कुमारी, अनिल कुमार दास, मनोज कुमार, अरशद अंसारी, प्रमोद कुमार यादव, निखिल कुमार, शशि कुमार और सरोज कुमार गुप्ता समेत 12 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. वत्सल हुंडई के सर्विस हेड राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि यह उनलोगों का पहला प्रयास है. भविष्य में वे लोग साल में दो बार रक्तदान शिविर लगाएंगे. रक्तदान के बाद वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्हें इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया. वहीं आयोजकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में सर्विस हेड राजीव रंजन सिन्हा, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, आशीष कुमार, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, निहाल राज, पूनम कुजूर और संतोष कुमार का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/many-leaders-including-pm-modi-congratulated-jagdeep-dhankhar-on-being-elected-vice-president/">उपराष्ट्रपति

चुने जाने पर जगदीप धनखड़ को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही