Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बड़कागांव में लोन जागरुकता शिविर का आयोजन

Hazaribagh: बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड विकास कार्यालय में बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का जागरूकता शिविर और बीएलबीसी व केसीसी संबंधित बैठक हुई. बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों को अग्रणी जिला प्रबंधक और बीडीओ ने कम से कम तीन पीएमईजीपी लोन जारी करने का निर्देश दिया. शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन लोन संबंधित प्रथम व द्वितीय लोन संबंधित विस्तृत विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई. बीडीओ ने जेएसएलपीएस के बीपीएम को उन महिला सखी मंडल की महिलाओं को भी, जो खुद से अपना उद्योग करने में सक्षम हैं, उन्हें पीएमईजीपी लोन से जोड़ने का निर्देश दिया. बीडीओ ने मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की ओर से किए जा रहे पीएमईजीपी कार्य की सराहना की व लघु कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों खासकर ग्रामीण महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा इस लोन से जोड़ने को कहा. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र (मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड, हजारीबाग) के प्रखंड उद्यमी समन्वयक ने लोगों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम लोन के तहत मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित उद्योग विशेषकर लघु कुटीर उद्योग-बांस, टेराकोटा, वुडक्राफ्ट, मसाला, आचार और पापड़ उद्योग के लिए के पीएमईजीपी लोन देने को कहा, ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके. इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
केरेडारी प्रखंड में पेपर प्लेट निर्माण, साइबर कैफे, मसाला निर्माण, आचार पापड़ निर्माण, मिनरल वाटर, चप्पल निर्माण, वेज होटल, वुडक्राफ्ट, अगरबत्ती निर्माण, गारमेंट, ग्रील निर्माण, पैथोलॉजी और सेटरिंग कार्य से संबंधित लोन के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया. बड़कागांव में आयोजित कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, हजारीबाग सुधाकर पांडे, बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, कृषि पदाधिकारी रवि रंजन और प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक भास्कर राज, भूषण तिग्गा प्रखंड समन्वयक बड़कागांव, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड और विभिन्न बैंक से शाखा प्रबंधक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधक संजीव कुमार और बैंक ऑफ इंडिया बड़कागांव के प्रबंधक विभूति सिन्हा मौजूद थे. वहीं केरेडारी में प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ केस्टो कुमार बेसरा और अनीश गुप्ता प्रखंड समन्वयक केरेडारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– UN">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-said-in-the-un-prime-minister-modi-had-rightly-said-this-is-not-the-time-for-war/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही