Search

 
 
 

हजारीबाग: पोषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Hazaribagh: बिरसा विद्या मंदिर डेमोटांड़ में बुधवार को पोषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पोषण माह के दौरान इसका आयोजन एसबीएम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से किया गया. कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक छात्रों ने बच्चों में पोषण व स्वच्छता संबंधी जागरुकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. इसमें मुख्यत: उन्होंने संतुलित आहार, सामान्य भोजन से पूर्ण पोषण कैसे लें और खुद में साफ-सफाई कैसे रखें जैसे बिंदुओं को बच्चों के समक्ष रखा और समझाया.
इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
इस दौरन स्वयंसेवकों ने केले और मिल्क बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थों को बच्चों के बीच वितरित किया. इस कार्यक्रम में बिरसा विद्या मंदिर डेमोटांड़ के प्राचार्य बागेश दूबे, एसबीएम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशिकांत यादव, महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक संजय कुमार, सहायक प्राध्यापक अमित सिंह, कुणाल कुमार यादव, शीतांशु गौरव चक्रवर्ती, रविकांत मनी और शिक्षकेतर कर्मचारी सुधीर कुमार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– UN">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-said-in-the-un-prime-minister-modi-had-rightly-said-this-is-not-the-time-for-war/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही