Search

 
 
 

हजारीबाग: डीएवी स्कूल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न

 
Hazaribagh: डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ. यह प्रोग्राम वीवीएम के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों के बीच वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने की एक बड़ी पहल है. यह समय की मांग है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना चाहिए. इसके लिए उन्होंने दैनिक जीवन के दो दृष्टांत प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया.

सीबीएसई से संबद्ध 100 शिक्षकों ने लिया भाग

शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों और उनके योगदान पर जोर देने के साथ-साथ छात्रों के बीच वैज्ञानिक स्वभाव को जागृत करने पर जोर दिया. साथ ही इसे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर जोर दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक वीवीएम डॉ मयूरी दत्त ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. डॉक्टर दत्त ने कहा कि प्रफुल्ल चंद्र भारत से प्यार करते थे. धनाभाव के बावजूद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में पहली रसायन शास्त्र की प्रयोगशाला बनाई. इसमें बाद में सैकड़ों छात्र शोधार्थी बनकर विज्ञान के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किये. डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों का यह दायित्व है कि भारत के महान वैज्ञानिकों के योगदान को छात्रों तक पहुंचाएं. उनमें वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा करें. इस कार्यक्रम में सीबीएसई से संबद्ध 100 शिक्षकों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-  इससे पहले कर्टन रेजर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इसे अशोक कुमार सिंह, प्रेसिडेंट, विज्ञान भारती झारखंड, डॉक्टर जेके पांडे, चीफ साइंटिस्ट, सीएसआईआर - सीआईएमएफआर, डॉक्टर मयूरी दत्ता, नेशनल कोऑर्डिनेटर वीवीएम, डॉक्टर टीवी सिंह, सेक्रेटरी विज्ञान भारती झारखंड, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रोक्टर विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सविता कुमारी, प्राचार्या पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय-सह राज्य समन्वयक वीवीएम बिहार प्रांत और विद्यालय के प्राचार्य सह वीवीएम के स्टेट को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के समापन के पूर्व विज्ञान भारती झारखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कृष्ण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. फिर बीके पंडा ने शांति पाठ किया. इसे भी पढ़ें-  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही