Search

 
 
 

हजारीबाग: मजदूर कॉलोनी में पेयजल के लिए हाहाकार, सीटू नेता ने की जीएम से बात

 
Hazaribagh: गिद्दी के मजदूर आवासीय कॉलोनी में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति नहीं हो रही है. पानी के बिना लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. महिलाओं ने कई बार आंदोलन किया, लेकिन प्रबंधन से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा. इस समस्या से क्षुब्ध होकर स्थानीय सीटू नेता सह सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने अरगड्डा क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक सुजीत कुमार से इस संबंध में वार्ता की. वार्ता में पीओ आरके सिन्हा, गौरव कुमार, संजीव कुमार, शरण, प्रभात सिंह, बीरेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, देवनाथ महली, राजेश गुप्ता और मिठाई लाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-shops-being-demolished-from-otc-to-piska-mod-for-flyover-employment-crisis-in-front-of-500-shopkeepers/">रांची:

फ्लाईओवर के लिए ओटीसी से पिस्का मोड़ तक तोड़ी जा रहीं दुकानें, 500 दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट
उन्होंने एसओ सिविल गौरव तिवारी और एसओ ईएंडएम संजीव कुमार को पानी सप्लाई की व्यवस्था देखने के लिए गिद्दी भेजा. वहां यूनियन के नेताओं और अधिकारियों में जमकर बहस हो गई. सीटू नेता ने कहा कि गिद्दी में पानी सप्लाई की लचर व्यवस्था के लिए सिविल और ईएंडएम दोनों दोषी हैं. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि 29 अगस्त तक सभी पंप बन जाएंगे और पानी सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी. वहीं रविवार से एक पंप से पानी की आपूर्ति की जाएगी. साथ ही क्वायरी के पंप के लिए पूरी बिजली मुहैया करते हुए पानी सप्लाई को नियमित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें– केरल">https://lagatar.in/the-left-government-of-kerala-reduced-the-powers-of-the-governor/">केरल

की वामपंथी सरकार ने राज्यपाल की शक्तियां कम कर दी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से ठनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही