थाना प्रभारी के विरोध में विधायक के साथ सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे विधायक मनीष जायसवाल Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी में सोमवार को पुलिस के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा. थाना प्रभारी आनंद आजाद के विरोध में सदर विधायक मनीष जायसवाल के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने लगे. दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विधायक देर शाम तक आंदोलनस्थल पर डटे हुए थे. उन्होंने कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाएगा, वह कटकमसांडी में धरने पर ही बैठे रहेंगे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-on-sundays-morning-walk-mondays-dead-body-was-found/">बेरमो
: रविवार को निकले मॉर्निंग वॉक पर, सोमवार की मिली लाश
अनुराग गुप्ता ने सीआईडी डीजी का पदभार किया ग्रहण
: रविवार को निकले मॉर्निंग वॉक पर, सोमवार की मिली लाश
थानेदार ने जेल भेजने की दी धमकी
जानकारी के मुताबिक कटकमसांडी बाजार स्थित गंगा बाबा नाश्ता होटल के बाहर एक पुलिसकर्मी ने गलत तरीके से मोटरसाइकिल पार्किंग की थी. ग्रामीणों ने कहा कि इसी मामले को लेकर कटकमसांडी थाना प्रभारी ने ऐसा उल्टा तूल दिया कि पूरे कटकमसांडी में उनकी दादागिरी से दहशत का माहौल बन गया. कटकमसांडी थाना प्रभारी ने होटल में रखे महज डेढ़ बोरी जलावन कोयले को लेकर संचालक को ऐसा घेरा और स्पष्टीकरण मांगने पर उतारू हुए कि सरेआम संचालक को कई अपशब्द कह डाले. इतना ही नहीं डेढ़ बोरी कोयले को 20 बोरी बना प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज देने की धमकी तक दे डाली.थानेदार को हटाने की मांग
इस घटना के बाद कटकमसांडी बाजार क्षेत्र के व्यवसायी भयभीत हो गए और पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गई. उसके बाद कटकमसांडी क्षेत्र की जनता ने थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कर दी. इस घटना के विरोध में सोमवार को कटकमसांडी बाजार बंद रहा. इस आंदोलन को तब और बल मिल गया, जब हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल आगे आ गए. धरने पर बैठे कटकमसांडी क्षेत्र के व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, आम जन और सदर विधायक मनीष जायसवाल से वार्ता करने यहां मुख्यालय से डीएसपी राजीव कुमार और इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी पहुंचे. आंदोलनकारियों से पुलिस अधिकारी घंटों वार्ता करने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन आंदोलनकारी कटकमसांडी थाना प्रभारी के खिलाफ नारा बुलंद करते हुए उन्हें यहां से तत्काल हटाने और न्यायोचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे. पुलिस पदाधिकारियों को भुक्तभोगी ने आवेदन दिया. पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जनहित में उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :आईपीएस">https://lagatar.in/ips-anurag-gupta-took-over-as-cid-dg/">आईपीएसअनुराग गुप्ता ने सीआईडी डीजी का पदभार किया ग्रहण
Leave a Comment