Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश, आमजनों के साथ विधायक ने दिया धरना

भाजपा नेता बिजली विभाग के पदाधिकारियों को लालटेन और मोमबत्ती देंगे सौगात बिजली आपूर्ति पर विधायक और जीएम आमने-सामने 24 घंटे में 12 घंटे भी नहीं रह रही बिजली : मनीष जायसवाल हजारीबाग में 23 घंटे दी जा रही बिजली : जीएम Hazaribagh : हजारीबाग में चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ आमजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बिजली ऑफिस में जीएम कार्यालय के सामने धरना दिया. इस दौरान विधायक ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि 25 जून तक अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो कार्यालय का मेन स्विच बंद कर दिया जाएगा. पदाधिकारियों को भी इस बात का अहसास होना चाहिए कि बिजली के बिना काम करना कितना मुश्किल है. भाजपा कार्यकर्ता बिजली विभाग के पदाधिकारियों को मोमबत्ती और लालटेन सौगात के रूप में देंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-will-continue-to-fluctuate-in-kolhan-partial-relief-may-be-available-after-noon/">जमशेदपुर

: कोल्हान में तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, दोपहर बाद मिल सकती है आंशिक राहत

बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर खूब बरसे विधायक

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 22 जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बदला नहीं गया. आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पैसा उगाही का काम पदाधिकारी और उनके एजेंट कर रहे हैं. 11000 वोल्ट का तार कई घरों के ऊपर से गुजर रहा है. लेकिन अब तक शिफ्ट नहीं किया गया है. आंख मिचौली का खेल यदि देखना है तो हजारीबाग आइए. आम जनता परेशान है. खासकर ग्रामीण इलाकों में ऐसा प्रतीत होता है कि फ्राई पेन में आम इंसान बैठ गया है. अंडरग्राउंड केबल इन के लिए कई राज्यों में काम हो रहा है, लेकिन झारखंड जैसे राज्य में कोई व्यवस्था नहीं है. ट्रांसफार्मर बदलना मतलब दुधारू गाय को घर पर रखने के बराबर है.

उद्घाटन मास्टर बन गए हैं बरही विधायक : मनोज यादव

पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा जीएम कार्यालय में धरना देने के लिए पहुंची है. बिजली सुधरती नहीं है तो पदाधिकारियों को घेरने का भी काम करेंगे. सत्ता में बैठे लोग अपने एजेंट से ट्रांसफार्मर और बिजली कनेक्शन के लिए हजारीबाग और बरही इलाके में पैसे वसूल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बरही विधायक उमाशंकर अकेला उद्घाटन मास्टर बन कर रह गए हैं. वह इन दिनों पुराने ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में बिजली व्यवस्था एक ज्वलंत मुद्दा बन गई है. बिजली की आंख मिचौली से हर एक व्यक्ति परेशान है. उद्योग धंधा प्रभावित हो रहा है. स्कूल के बच्चे पढ़ाई लिखाई नहीं कर पा रहे हैं. रात में सोना दूभर हो रहा है. पदाधिकारी और सरकार को इससे मतलब नहीं है. सरकार सिर्फ और सिर्फ पैसा वसूलने का काम कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/vvvv-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

जीएम को भी होती होगी शर्मिंगदी : मनोज गुप्ता

कार्यक्रम के दौरान मनोज गुप्ता ने भी कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि आम जनमानस से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या है. जनहित के मुद्दे को लेकर आम जनता यहां जमा हुए हैं. हम सभी सरकार और बिजली विभाग से एक ही मांग कर रहे हैं कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग के जीएम को अपने घर में भी शर्मिंदगी महसूस होती होगी, जब उनके बच्चे और पत्नी बोला करते होंगे कि बिजली कैसे कटी हुई है. ऐसे में उन्हें भी सोचना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-got-11761st-rank-in-neet/">जमशेदपुर

: नीट में राहुल को मिला 11761वां रैंक

डीवीसी से अच्छी बिजली सप्लाई की जा रही है : जीएम

वहीं बिजली विभाग जीएम अशोक कुमार ने कहा कि हजारीबाग में वर्तमान समय में 23 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. डीवीसी से अच्छी बिजली सप्लाई की जा रही है. हम लोगों के बीच संबंध भी अच्छा है. 17 मई को प्लांट के ट्यूब में लिक होने से लोडशेडिंग बढ़ी थी. 25 मई को आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी. व्यवस्था अब धीरे-धीरे दुरुस्त की जा रही है. लोड शेडिंग नहीं के बराबर है. जो पेड़ सूखे हुए हैं, उन्हें हम लोग काट रहे हैं. मेंटेनेंस के नाम पर ही बिजली काटी जा रही है.

मौके पर ये रहे मौजूद

धरने में भैया अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, बटेश्वर मेहता ,जीतन राम, सुरेश प्रसाद ,कुंवर मनोज सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता इंदर ,कुमार पंडित, मूलचंद साहू, विशाल बाल्मीकि ,सुरेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, अमरदीप यादव समेत कई लोग शामिल हुए. मंच संचालन दिनेश सिंह राठौर ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही