Search

 
 
 

हजारीबाग : धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन, केंद्र देर से खुलने से किसान नाराज

 
Vishnugarh : प्रखंड के अचलजामो पैक्स में मंगलवार को पंचायत की मुखिया कलावती देवी, पंचायत समिति सदस्य अमिता कुमारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता तथा पूर्व मुखिया तापेश्वर रजक ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. यहां 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा. पैक्स अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने खरीददारी की प्रक्रिया को जटिल बताया है. उन्होंने कहा कि एक तो धान अधिप्राप्ति केंद्र बहुत देर से खुला, वहीं पॉश मशीन से धान की खरीददारी की बाध्यता ने इसे दुरूह बना दिया है. इस नई व्यवस्था से किसान आक्रोशित हैं. अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत में हुए विलंब की वजह से ज्यादातर किसान अपना धान बिचौलियों को बेच चुके हैं. बिचौलियों ने 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल देकर किसानों से धान खरीदे. सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को नुकसान हुआ है. मौके पर पैक्स के सदस्य महेंद्र गुप्ता, बासुदेव प्रसाद, चमेली देवी, यशोदा देवी, सरस्वती देवी एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-japan-enters-semi-finals-by-defeating-chile-2-0/">FIH

HOCKEY : जापान ने चिली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही