Search

 
 
 

हजारीबाग : 19 अगस्त से जैन युवा परिषद की पदयात्रा

 
Hazaribagh : विश्व शांति एवं तीर्थ रक्षा के लिए स्थानीय बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद जैन युवा परिषद की पदयात्रा 19 अगस्त को शुरू होगी. उपायुक्त नैंसी सहाय की उपस्थिति में जैन युवा परिषद के पदयात्री भगवान 1008 पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याण के अवसर पर हजारीबाग से पार्श्वनाथ पर्वत तक तीर्थ रक्षा एवं विश्व शांति 22 वीं पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे से करेंगे. इस यात्रा में लगभग 45 से 50 पदयात्री शामिल होंगे. इसका उद्देश्य युवाओं में धार्मिक चेतना जगाने, संयमित जीवन जीने की कला एवं एक दूसरे के प्रति वात्सल्य भावना की प्रवृत्ति का संचार पैदान करना है. वर्ष 1998 से यह पदयात्रा विश्व शांति एवं समाज को उन्नत बनाने के लिए समाज में फैली कुरीतियों का उन्मूलन एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार निकाली जा रही है. इसे भी पढ़ें :200">https://lagatar.in/rana-pratap-of-jharkhand-won-gold-medal-with-national-record-in-200m-breast-stroke/">200

मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में झारखंड के राणा प्रताप को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक

पदयात्रा के दौरान संयमित खानपान करते हैं पदयात्री

पदयात्रा में सभी पद यात्री नियम से संयमित रूप से खानपान करते हैं. परिषद के सचिव राजेश सेठी ने कहा कि यह पदयात्रा 1998 से संस्था के संरक्षक निर्मल जैन गंगवाल के नेतृत्व में निकली जा रही है. वह स्वयं दिन भर में एक बार भोजन कर यात्रा करते हैं. सभी लोगों को संयमित होकर भोजन करने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है. सभी पदयात्री यात्रा करते समय धार्मिक चर्चा एवं पूजा पाठ आदि करते हैं. संध्या काल में आरती भजन करते हैं. इस पदयात्रा के संयोजक आलोक कासलीवाल को बनाया गया है. सह संयोजक संकेत चौधरी, व्यवस्थापक प्रदीप विनायक, अभय छाबड़ा, विनीत छाबड़ा और गौरव यादव होंगे. परिषद के अध्यक्ष अमर विनायक ने कहा कि यात्रा बाडम बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार जैन मंदिर होते हुए निकलेगी. पदयात्री रंजन सेठी के यहां से अल्पाहार लेकर किशन कुंज में धर्मचंद जी विनायका के यहां भोजन करेंगे. पदयात्री रात्रि में होलंग में विश्राम करेंगे. इसे भी पढ़ें :डुमरी">https://lagatar.in/male-will-contest-in-favor-of-jmm-candidate-in-dumri-by-election-dipankar-bhattacharya/">डुमरी

उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा माले : दीपंकर भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही