Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के चतरा रोड के रानीक मोड़ के समीप एक चलती पार्सल गाड़ी में अचानक आग लग गई और ट्रक के अंदर से धुआं ही धुआं नजर आने लगा. आग लगती देख वाहन के चालक ने गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया. देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग जुटने लगे और इसकी सूचना प्रशासन और दमकल वाहन को दी. वहीं कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते दिखे. घटना की सूचना पर आधे घंटे के अंदर ही दमकल वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन फिर भी ट्रक में लोड लाखों के सामान जलकर राख हो गए. मौके पर चौपारण प्रशासन भी पहुंचकर आग बुझाने में मदद की. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 02 जीसी 7695 गया बिहार से पार्सल लोड कर चतरा की ओर जा रहा था. इसी बीच, चौपारण के रानीक मोड़ के समीप उसमें अचानक आग लग गई. वाहन में आग क्यों लगी, ये मालूम नहीं चल पया. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी की वजह से वाहन में आग लगी हो. पार्सल गाड़ी में कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित कई तरह के सामान लोड थे. वाहन में आग लगने से 10 लाख से अधिक का सामान बर्बाद हो गये. इसे भी पढ़ें-शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-mnrega-workers-waved-their-magic-wand-dobha-was-ready-overnight/">शुभम
संदेश इंपैक्ट : मनरेगा कर्मियों ने घुमाई जादुई छड़ी, रातों-रात डोभा बनकर तैयार [wpse_comments_template]
संदेश इंपैक्ट : मनरेगा कर्मियों ने घुमाई जादुई छड़ी, रातों-रात डोभा बनकर तैयार [wpse_comments_template]
Leave a Comment