Search

 
 
 

हजारीबाग : हड़ताल से यात्री रहे परेशान, हिट एंड रन कानून का विरोध

 
बस अड्डा में पसरा रहा सन्नाटा, नहीं चली गाड़ियां Hazaribagh : देशभर में नए हिट एंड रन कानून के विरोध में बस और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. हजारीबाग में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. बस स्टैंड पर सभी गाड़ियां खड़ी है. वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. यहां तक कि ट्रक चालकों ने भी अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे ही खड़ा कर दिया. हजारीबाग बस स्टैंड पर बस-ट्रक चालकों ने सरकार के हिट एंड रन कानून का विरोध करते हुए नारा भी लगाया. एनएच-100 पर एक भी ट्रक और बस नहीं दिखी. हजारीबाग के प्राइवेट बस स्टैंड के पास बस चालकों ने कुछ देर के लिए ऑटो और अन्य गाड़ियों को भी रोकने का काम किया. लेकिन बाद में उन गाड़ियों को छोड़ दिया गया. यह स्पष्ट किया गया कि सिर्फ बस नहीं चलने दी जायेगी. वही सूचना मिली कि कुछ ऑटो चालक रामगढ़ तक ऑटो चला रहे हैं. उन्हें चेतावनी दी गयी कि आंदोलन का समर्थन करें .किसी भी यात्री को ले जाने की आवश्यकता नहीं है. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-will-be-the-leader-of-the-legislative-party-preparing-to-give-letter-to-the-governor-nishikant/">कल्पना

होंगी विधायक दल की नेता, राज्यपाल को पत्र देने की तैयारी- निशिकांत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/02rc_m_43_02012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

3 जनवरी तक बसों का परिचालन बंद

ड्राइवरों ने बताया कि 3 जनवरी तक बसों का परिचालन नहीं होगा. इसके बाद बस ड्राइवर एसोसिएशन सरकार को एक सप्ताह का समय देगा. अगर सरकार कानून को निरस्त नहीं करेगी तो अनिश्चितकालीन बंदी में बस ड्राइवर चले जाएंगे. इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी. बस ड्राइवरों का कहना है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है उस वक्त गाड़ी रोक दिया जाए तो जान पर भी खतरा मंडरा सकता है. कभी-कभी चक्का फट जाने से भी दुर्घटना होती है. इसमें ड्राइवर की किसी भी तरह की गलती नहीं होती है. मार कर भाग जाना यह मानवता के खिलाफ है. लेकिन बस में दर्जनों पैसेंजर होते हैं, यदि समय अगर बस हटाया नहीं गया तो उन पैसेंजरों पर भी खतरा बन जाता है. कोई भी बस चालक जान बूझकर किसी को नहीं मारता है. इन सब बातों को सरकार को समझना चाहिए. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-drivers-go-on-strike-in-protest-against-hit-and-run-law/">चक्रधरपुर

: हिट एंड रन कानून के विरोध में चालकों ने किया हड़ताल

हड़ताल से यात्री रहे परेशान

बस ड्राइवर की हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी पैसेंजरों को हो रही है. हजारीबाग का एक यात्री राजेश को रांची जाना था लेकिन वह नहीं जा पाया. तो दूसरी ओर कई ऐसे मरीज भी हैं जिनका इलाज रांची में चल रहा है, वह भी अपने इलाज के लिए रांची नहीं जा सके. ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है. हड़ताल की वजह से खाद्यान्न, दवाईयां और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो सकती है. गौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर सात लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है. इस संशोधन का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने भी विरोध किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/02rc_m_44_02012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

हिट एंड रन कानून में ये प्रावधान

संशोधन के बाद सेक्शन 104 (2) के तहत हिट एंड रन की घटना के बाद कोई आरोपी घटनास्थल से भाग जाता है. पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचित नहीं करता है, तो उसे 10 साल तक की सजा भुगतनी होगी और जुर्माना देना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही