Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 15 जुलाई को पासवा 1500 विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित

Advertisement
Advertisement
10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव और पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दूबे होंगे शामिल Hazaribagh : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की हजारीबाग शाखा 15 जुलाई को पैराडाइस रिसॉर्ट में छात्रों को सम्मानित करेगी. जिले के सभी प्रखंड से 10वीं और 12वीं में न्यूनतम 80% अंक लाने वाले लगभग 1500 बच्चे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह जानकारी रविवार को प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने दी. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे शामिल होंगे. उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 11 वर्षों से निजी विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रहा है. हजारीबाग में पहली बार एसोसिएशन निजी एवं सरकारी स्कूल दोनों के बच्चों को प्रोत्साहित करेगी, ताकि बच्चे भविष्य में और भी अच्छा कर पाएं. वहीं 10 जुलाई को रांची के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में राज्य के 10वीं एवं 12वीं के पास 15000 सफल बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा. हजारीबाग से भी इस कार्यक्रम में बच्चे हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-marathon-race-organized-rani-kumari-stood-first-among-girl-students-raj-kumar-among-students/">हजारीबाग

: मैराथन दौड़ का आयोजन, छात्राओं में पहले स्थान पर रहीं रानी कुमारी, छात्रों में राज कुमार

बच्चों के मनोबल को ऊपर उठाना लक्ष्य

पासवा के जिला अध्यक्ष गणेश्वर दयाल ने कहा कि संघ सरकारी एवं निजी स्कूल के वैसे बच्चे जिन्होंने 80% से अधिक अंक लाया है, उन्हें सम्मानित करेगा. इनमें सीबीएसई, आईसीआईसीआई, जैके के छात्र शामिल रहेंगे. इस बाबत 16 प्रखंड के लगभग 200 स्कूलों से संपर्क स्थापित किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष मेघाली सेनगुप्ता और जिला सचिव रिंकू कुमार ने सभी निजी एवं सरकारी स्कूल के प्राचार्यों से अपील की है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. बच्चों को सम्मानित करने से उनमें उत्साह बढ़ता है जो उनके भविष्य निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/only-two-trains-from-dhanbad-to-sultanganj-all-seats-full-trouble-for-kanwariyas/">धनबाद

से सुल्तानगंज के लिए सिर्फ दो ट्रेन, सभी सीटें फुल, कांवरियों की परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही