Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चलंगा को पराजित कर पाटीदरी बना चैंपियन, ओबरा में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Advertisement
Advertisement
Barhi : बरही के सरस्वती युवा क्लब चलंगा में आयोजित दस दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को समारोह के बीच संपन्न हो गया. बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विशिष्ट जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, बरही मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार यादव, रामचंद्र टुडू आदि थे. खिताबी भिंड़त मेजबान चलंगा व बरकट्ठा प्रखंड के पाटीदरी टीम के बीच हुई. इसमें पेनाल्टी शूटआउट में मेजबान चलंगा को पराजित कर पाटीदरी चैंपियन बना. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि खेल जीवन में अनुसाशन सिखलाता है. रमेश ठाकुर ने भी विजेता टीम को बधाई दी. मौके पर आयोजक मंडली के अध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, उपाध्यक्ष दिनेश पंडित, कोषाध्यक्ष अनुज यादव, सचिव विनय यादव, उप सचिव मेघलाल सिंह, युवा भाजपा नेता संतोष यादव, अमर यादव, विजय यादव, भोला रजक, वीरेंद्र यादव, मनोज राणा, सचिन यादव, मोनू यादव, अविनाश यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-legislator-reached-the-final-of-the-football-competition-encouraged-the-players/">डुमरिया

: फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे विधायक, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला
दूसरी खबर

ओबरा में दस दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/obra-football_886-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> उद्घाटन मैच में पंचमाधव और पत्थलगड्डा टीम विजयी Chouparan : चौपारण की बच्छई पंचायत के सूर्योदय क्लब ओबरा की ओर से आयोजित दस दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत रविवार को हुई. मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य सोनी कुमारी आदि ने सामूहिक रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उद्घाटन मैच लराही बनाम पंचमधाव के बीच खेला गया, जिसमें पंचमाधव की टीम ने लराही को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. दूसरा मुकाबला भटबिगहा बनाम पथलगड्डा के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में पथलगड्डा की टीम ने भटबिगहा टीम को 5-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. सहदेव यादव ने विजेता टीम को बधाई व पराजित टीम को भविष्य की शुभकामनाएं दीं. मुख्य निर्णायक की भूमिका साहिल आनंद ने निभाई. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-hemant-government-promoted-corruption-commission-khori-babulal/">पाकुड़

: हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया – बाबूलाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही