Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पीडीजे ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन, 3915 मामलों का निष्पादन

Hazaribagh : हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के न्याय सदन में वर्ष 2023 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया. डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया. 13 बेंचो के माध्यम से 3915 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 10.46 करोड़ रुपए पर सहमति बनी. बैंक संबंधित 716 वादों का निष्पादन हुआ. वहीं विद्युत अधिनियम के 454, संज्ञेय अपराध 372, भूमि अधिग्रहण के 4, मोटर दुर्घटना अधिनियम के 18, कुटुम्ब विवाद 27, एनआई एक्ट 14 एवं अन्य दिवानी मुकदमें 2351 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर डालसा सचिव गौरव खुराना, रजिस्ट्रार मोहित, न्यायाधीश काशिका एम प्रसाद, एसके सिंह, डीके मिश्रा, विशाल कुमार, दीपक मलिक, बीके पांडे, कुमार पवन, शंभुलाल साव, योगेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा श्रीवास्तव, प्रियंका चोपड़ा, सिवानी शर्मा, अपृता नारायण, बार संघ अध्यक्ष राज कुमार, सचिव सुमन कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, कौलेश्वर कुशवाहा, भरत कुमार, कार्यकारणी सदस्य कुणाल कुमार, प्रवीण सिंह, अनुराधा मिश्रा सहित दोनों पक्षों के पक्षकार एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-7-arrested-with-weapons-in-nanhku-murder-neighbor-conspired-for-hanuman-pai/">गढ़वा

 : नन्हकू हत्याकांड में हथियार के साथ 7 गिरफ्तार, हनुमान पाई के ल‍िए पड़ोसी ने ही रची साज‍िश   

रविवार को बार और बेंच के बीच क्रिकेट मैच

वहीं बार और बेंच के बीच रविवार को स्थानीय संत जेवियर स्कूल के मैदान में क्रिकेट मैच खेला जाएगा. यह जानकारी बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी कुणाल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पहली बार न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है. पहला मैच बार संघ की टीम ए और बेंच टीम एक्स के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच बार संघ की टीम सी एवं बेंच टीम वाई के साथ खेला जाएगा. मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा करेंगे. इसे भी पढ़ें:खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">खरसावां

: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही