Search

 
 
 

हजारीबाग: PDS डीलरों ने 1 अगस्त से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

 
Hazaribagh : झारखंड के 25 हजार पीडीएस डीलर सरकार की नीतियों के विरोध में 11 सूत्री मांगों को लेकर एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे. साथ ही सभी डीलर अपनी ई-पॉश मशीनों को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास जमा कर देंगे. जिसकी जानकारी हजारीबाग फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा के हवाले से जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि डीलरों के आंदोलन की तैयारी के लिए पांच सदस्यों का संयोजक मंडल बनाया गया है. जिसके लिए सभी प्रखंड के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर उनकी भी राय ली गई. हड़ताल के दौरान सभी डीलरों ने दुकान नहीं खोलने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला महासचिव सुनील कुमार सिन्हा, धनेश्वर प्रसाद मेहता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिन्हा, दिलीप पासवान, अशोक चंद्रवंशी, डोमन पांडे, विशेश्वर करमाली, खुर्शीद आलम, श्याम सुंदर पांडेय, नंदलाल तिवारी, सुकुल रजक, सत्येंद्र गुप्ता आदि ने आंदोलन को धारदार बनाने की बात कही.

14 महीनें से नहीं मिला है कमीशन

पीडीएस डीलरों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किए गए खाद्यान्न का कमीशन नहीं मिला है. आर्थिक स्थिति से बेहाल पीडीएस डीलर संघ ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बकाया कमीशन का भुगतान करने की मांग की है. डीलर संघ ने कहा कि वो सरकार के हर आदेश का पालन करते हैं, लेकिन सरकार उनकी फरियाद नहीं सुन रही. जिसकी वजह से हजारीबाग समेत प्रदेश के सैकड़ों राशन दुकानदारों का हाल बेहाल है. जनवरी से जून तक राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किए गए अनाज का कमीशन भी उन्हें नहीं मिला है. राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज वितरण करने पर पहले एक रुपए कमीशन कार्डधारकों से मिलता था, वह भी बंद कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा ने कहा कि जुलाई में डीलरों का सभी बकाया कमीशन सरकार भुगतान नहीं करती है, तो अगस्त से प्रदेश के सभी 25 हजार पीडीएस दुकानदार अपनी दुकान बंद कर हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें: BSE">https://lagatar.in/market-capitalization-of-companies-listed-on-bse-reached-record-297-94-lakh-crore/">BSE

में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 297.94 लाख करोड़ पर पहुंचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही