Search

 
 
 

हजारीबाग : केरेडारी में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

 
Keredari, Hazaribagh : ईद और रामनवमी को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों, कमेटी के सदस्यों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक में ईद और रामनवमी को शानितिपूर्ण माहौल में मानने और प्रशासनिक स्तर पर जारी किए गए गाइडलाइन पर चर्चा की गयी. बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि पिछले गाइडलाइन का ही पालन करना है. आचार संहिता भी लागू है. इसका भी ध्यान अवश्य रखेंगे. शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में आप सब पर्व मनाएं. पुलिस आपके साथ है. चलंत डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर हमारी खास नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-kept-doing-appeasement-politics-babulal/">कांग्रेस

करती रही है तुष्टीकरण की राजनीति- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही