Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

 
Hazaribagh:  सदर थाना में रविवार को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने कहा कि रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. हर साल की तरह इस बार भी शहर मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. भादवि की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. चलंत डीजे बजाने पर पाबंदियां है. वहीं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल को तैनात किया जा रहा है. रैपिड एक्शन फोर्स के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात रहेगी. इसके अलावा चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ लाठीबल को भी तैनात किया जा रहा है. सदर सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध साहू ने कहा कि आचार संहिता लागू है. लोग शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाएं. अति उत्साहित होकर कानून को नहीं तोड़े. जो लोग विधि व्यवस्था को हाथ मे लेंगे‌, जुलूस के नाम पर हुड़दंग मचाएगे, पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-inspected-ram-navami-procession-route/">हजारीबाग

: डीसी ने रामनवमी जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

शराब पीकर गाड़ी चलायी तो होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि रामनवमी के समय शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन सीज कर लिया जाएगा. शराब पीकर दूसरों पर उनकी इच्छा लादने से बचें. निर्धारित समय सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक से अधिक समय तक डीजे बजाने की शिकायत पर सख्ती से निपटा जाएगा. अगर शरारती तत्वों ने शहर के रामनवमी के उत्सव की भावना को खराब करने की कोशिश की तो उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. शराब के कारण किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए. किसी भी डीजे संचालक या कार्यक्रम आयोजक को आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लील गाने नहीं बजाना चाहिये. बैठक में बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिटु रजक, लोहसिहना थाना प्रभारी संदीप कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सदर थाना के मनीष चंदेल सहित कई पुलिस पदाधिकारी पूर्व वार्ड पार्षद, सद्भावना समिति के सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-young-man-who-posted-objectionable-post-arrested/">गिरिडीह:

 आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही