Search

 
 
 

हजारीबाग : महाशिवरात्रि पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक

 
Barkagaon:  बड़कागांव प्रखंड में महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने जबकि संचालन जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम ने किया. बैठक में उपस्थित लोगों ने महाशिवरात्रि को लेकर विशेष चर्चा की और शांतिपूर्वक पूजा संपन्न करने पर विचार विमर्श किया. इस दौरान बड़कागांव महुदी पहाड़ बुढ़वा महादेव में मेला एवं पूजा पर विशेष चर्चा हुई. मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने सभी लोगों से आपसी मतभेद दूर कर महाशिवरात्रि पूजा में एक दूसरे का सहयोग करते हुए पूजा धूमधाम से मनाने की अपील की. कहा कि एकता बनाकर चलें, बड़कागांव को बदनामी का टीका नहीं लगने दें. इसे भी पढ़ें-मूलभूत">https://lagatar.in/providing-basic-facilities-is-my-priority-sudesh-mahato/">मूलभूत

सुविधाएं मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता : सुदेश महतो

भड़काऊ गाना नहीं बजायें : थाना प्रभारी

वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि डीजे साउंड का उपयोग करें पर अश्लील या भड़काऊ गाना नहीं बजाएं अन्यथा शिकायत मिलने पर निश्चित ही कार्रवाई होगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई गंभीर मामला हो तो इसकी जानकारी तुरंत थाना को दें, ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके. बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल एवं सीओ बालेश्वर राम ने प्रखंड के तमाम पूजा समिति के लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि जुलूस एवं कार्यक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दें ताकि शांति व्यवस्था के लिए आपके लिए काम किया जा सके. मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, डॉक्टर बालेश्वर महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया पारसनाथ प्रसाद सह जिला उपाध्यक्ष मुखिया संघ,कांग्रेस नेता सुरेश महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ,दामोदर मेहता, खेमलाल महतो, जय शंकर मेहता, कुंजबिहार साव, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता,पंचायत समिति रंजीत चौबे, प्रभू राम ,जय शंकर महतो, बिंदू दांगी , इंद्रभुसन,रामधनी महतो, शशि कुमार महतो, सुबोध जयसवाल, दामोदर मेहता, सहेश कुमार, राजकुमार साव, जानेसार आलम, कामेश्वर महतो, सुरेश महतो, झमन महतो, रामबिलश साव, सोनू इराकी, एस आई अशीष कुमार भगत, छोटू उराव एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-केंद्रीय">https://lagatar.in/kk-pathak-went-on-central-deputation-while-leaving-he-attacked-the-vice-chancellors/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर गये केके पाठक, जाते-जाते कुलपतियों पर गिराई गाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही