Search

 
 
 

हजारीबाग: बरही में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

 
Hazaribagh: बरही एसडीओ पूनम कुजूर ने रविवार को दुर्गापूजा को लेकर थाना परिसर में शांत समिति की बैठक की. इसका संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने किया. बैठक में इंस्पेक्टर ने दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न करवाने व समस्याओं पर लोगों से उनके विचार, सहयोग और सुझाव देने की अपील की. बैठक में एसडीओ ने लोगों से पूजा के क्रम में नशापान व फूहड़ गीतों से बचने, पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग, प्रवेश और प्रस्थान के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए द्वार, पेयजल, पंडाल स्थल पर समुचित वॉलिंटियर व प्राथमिक उपचार सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की बात कही.
एसडीपीओ ने कहा कि शांति बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आपराधिक इतिहास वालों पर पुलिस की पैनी निगाहें होंगी. अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व सोशल साइट्स पर अनर्गल पोस्टिंग से बचने की भी बात कही. दो टूक शब्दों में उन्होंने कहा कि विवादित स्थिति में पुलिस को तत्काल खबर करें. वहीं एसडीओ ने कहा कि पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर संभव तैयार है. आवश्यकतानुसार पूजा स्थलों पर चिकित्सा सलाह केंद्र लगाए जाएंगे. उपस्थित लोगों व पूजा कमिटी के सदस्यों ने पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाने की बात कही.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले
बता दें कि बरही के पुराना दुर्गा मंदिर, नया दुर्गा मंदिर, अफीम कोठी मंदिर, रसोईयाधमना, विजैया और गौरियाकरमा में दुर्गा पूजा मनाई जाती है. इसे लेकर प्रशासन ने बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ नाजीर अख्तर, डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, अंचल निरीक्षक अवधेश कुमार, प्रशासनिक पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि, राजनीति कार्यकर्ता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, विभिन्न पूजा पंडालों के पदाधिकारी, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, भगवान केसरी, ज्योतिष यादव, थाने के कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modi-government-removed-shashi-tharoor-from-the-post-of-chairman-of-parliamentary-committee/">मोदी

सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, अधीर रंजन के साथ भाजपा सांसद ने कहा, बहाल करें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही