Search

 
 
 

हजारीबाग: शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

 
Hazaribagh: मुहर्रम को लेकर बरही के पंचायत मुख्यालय रसोईयाधमना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें डीजे पर प्रतिबंध रहने की बात कही गई. शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न करवाने के लिए विभिन्न अखाड़ा के खलीफाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की बात कही. बीडीओ ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, दुष्प्रचार से बचने व सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की बात कही. सीओ ने भी लोगों से सरकार के निर्देशों को बताते हुए अनुपालन करने की अपील की. उन्होंने बताया कि जुलूस में डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा. इंस्पेक्टर ने सभी अखाड़ाधारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए नौवीं व 10वीं का जुलूस शांतिपूर्ण निकालने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों में तुरंत प्रशासन को खबर करने की बात कही. इसी दौरान शांति समिति के सदस्य तौकीर रजा ने जीटी रोड के गड्ढों को भरने की मांग की. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने गड्ढे भरवाने का काम शुरू करवाया. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-met-pm-modi-news-of-discussion-on-other-issues-including-gst-arrears/">ममता

बनर्जी पीएम मोदी से मिलीं, GST बकाया समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने का खबर
बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनोज रजक, बीडीओ सीआर इंदीवर, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार, स्थानीय मुखिया गोविंद साव, पंचायत समिति सदस्य मो तैयाब अंसारी और उपमुखिया वीरेन्द्र साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी मौजूद थे. इसके अलावा बैठक में बद्री साव, तौकीर रजा, मो गनी, कयूम अली, मो हकीम, मो शमशेर, मो कुदुश, वार्ड सदस्य आरती देवी, मो गफार, मो मोईन, नीतेश कुमार, लक्ष्मी देवी, भिखारी साव, मो रियाज, मो मुस्तकीम और फमीदा खातून मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-called-the-modi-government-hitler-said-the-government-lies-that-there-is-no-unemployment-there-is-no-inflation/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार को हिटलर करार दिया, कहा, सरकार झूठ बोलती है कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है, भाजपा ने देश बर्बाद कर दिया
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही