Search

 
 
 

हजारीबाग : पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुखर हुए पेंशनर

 
एनएमओपीएस हजारीबाग जिला इकाई के पुनर्गठन की तैयारी प्रकाश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन Hazaribagh : पुरानी पेंशन बहाली के लिए पेंशनर एक बार फिर मुखर हो उठे हैं. उनका कहना है कि राज्य सरकार ने तो इसे लागू करने की घोषणा कर दी, लेकिन इसे जमीनी अमलीजामा नहीं पहनाया गया है. इसके लिए नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) संस्था की हजारीबाग जिला इकाई का पुनर्गठन किया जाने लगा है. जिला स्तर के सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन चुनावी प्रक्रिया से संपन्न होगा. नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा है. उच्च विद्यालय देवकुली के शिक्षक सह चौपारण निवासी प्रकाश कुमार ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र भरा. नामांकन पत्र भरने के दौरान उनके कई समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जुल्म">https://lagatar.in/muharram-is-an-inspiration-to-raise-voice-against-oppression-deepak/">जुल्म

के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा है मुहर्रम : दीपक

मजबूत संगठन तैयार करेंगे : प्रकाश कुमार

मौके पर प्रकाश कुमार ने कहा कि शुरुआती दौर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर वह आंदोलनरत रहे हैं. हजारीबाग, रांची से लेकर दिल्ली तक के आंदोलन के लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है. अगर वह एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होते हैं, तो सभी विभागों में बेहतर समन्यव स्थापित कर जिला स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करेंगे ताकि सभी विभागों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके. यह संगठन अपने मूल्य उद्देश्यों को जल्द प्राप्त करे, यही मकसद है. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है. पेंशनरों को अपना अधिकार लड़कर लेना होगा. सभी सरकारी सेवक जो 2004 के बाद किसी भी सरकारी विभाग के सेवा में आए हैं, अपना पंजीयन झारक्राफ्ट में कराकर इस चुनावी समर का हिस्सा बन सकते हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-three-elephants-reached-jharbeda-forest-panic-among-villagers-information-given-to-forest-department/">घाटशिला

: झाड़बेड़ा जंगल में पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी सूचना

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर प्रस्तावक संदीप कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, विनोद कुमार दास, लक्ष्मण कुमार, समर्थकों में समसुल अंसारी, संतोष कुमार सिंह, इति अपराजिता, शिक्षक विजय मसीह, रविन्द्र कुमार चौधरी, जीतेंद्र कुमार, सुभाष कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, अमीत राम, अरुण कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, लक्ष्मण कुमार, संदीप राणा, अनूप मेहता, मधुसूदन सिंह, अरुण कुमार दास, उत्तम कुमार, बंसत दास, विधान चन्द्र राय, राज दास, राकेश गुप्ता, संजय चन्द्र, देवेंद्र कुमार, सुनील यादव, गणेश प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, दिनेश यादव उर्फ गांधी जी, बिपिन कुमार, मुकेश कुमार, लग्नेश कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, राजू राम, अख्तरी खातून, ज्योत्सना रंजन, नीलू कुमारी, हरिन कुड़सी, परितोष झा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही